भंडरा: 977 लाभुकों का नाम पेंशन सूची से कटेगा, बीडीओ ने जारी की सूची; 25 मई तक दर्ज कराएं आपत्ति
लोहर्दगा (भंडरा): प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ ले रहे लाभार्थियों के लिए एक बड़ी खबर है। भंडरा प्रखंड के अंतर्गत संचालित पेंशन योजनाओं से 977 लाभुकों के नाम सूची से हटाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) प्रतिमा कुमारी के निर्देश पर इस संबंध में सूची तैयार कर ली गई है। आम जनता की जानकारी के लिए इस सूची को प्रखंड कार्यालय और सभी पंचायत कार्यालयों के सूचना पट्ट (Notice Board) पर चस्पा (Dispay) कर दिया गया है।
इन कारणों से कटेगा पेंशन सूची से नाम
बीडीओ प्रतिमा कुमारी ने बताया कि जांच के दौरान कई विसंगतियां पाई गई हैं। सूची से मुख्य रूप से उन लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं:
जिनकी मृत्यु हो चुकी है।
जो इस योजना के मापदंडों के अनुसार अयोग्य पाए गए हैं।
जो पिछले 1 वर्ष से अधिक समय से अपने निवास स्थान पर नहीं रह रहे हैं।
25 मई 2026 तक का है समय, वरना बंद हो जाएगी पेंशन
प्रशासन ने वास्तविक और पात्र लाभुकों को एक अंतिम मौका दिया है। बीडीओ ने कहा कि यदि किसी लाभुक को इस सूची को लेकर कोई आपत्ति है या उन्हें लगता है कि उनका नाम गलती से काटा जा रहा है, तो वे:
स्वयं (Self) अपने सभी आवश्यक सरकारी दस्तावेजों के साथ प्रखंड कार्यालय, भंडरा में संपर्क कर सकते हैं।
आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 25 मई 2026 निर्धारित की गई है।
निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी दावे या आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
”कोई भी वास्तविक लाभुक पेंशन से वंचित न रहे, इसके लिए सभी पंचायत सचिव, रोजगार सेवक और जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में इस सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें।”
— प्रतिमा कुमारी, बीडीओ, भंडरा




















Total Users : 971150
Total views : 2734283