न्यूज स्केल संवाददात
गिद्धौर(चतरा)। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गिद्धौर की छात्रा नेहा की मौत के बाद ग्रामीण व परिजन सड़क पर बुधवार को उतर आये। सुबह शव के साथ ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुवे ब्लॉक मोड़ के पास बीच सड़क पर शव को रख कर चतरा-हजारिबाग सड़क जाम कर दी। परिजन पुलिस प्रशासन से वार्डन पर हत्या की प्रार्थमिकी दर्ज करने व उन्हें अविलंब गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे।ग्रामीणों ने लगभग 2 घंटे सड़क अवरुद्ध रखने के बाद एसडीओ सुधीर कुमार दास के आश्वाशन पर ग्रामीणों ने जाम हटाया और शव का अंतिम संस्कार किया। ज्ञात हो कि बुधवार सुबह सिंदुवारी व गांगपुर गांव के काफी संख्या में महिला-पुरुष पहले जवाहर फुटबॉल मैदान के समीप पहुंच गये। यहां करीब दो घंटे तक शव के साथ विरोध प्रदर्शन किया। यहां बीडीओ व थाना प्रभारी ने लोगों को विधि सम्मत कार्यवाई व हर सम्भव मदद का आश्वाशन दिया। परंतु उग्र ग्रामीण मानने को तैयार नहीं हुए। ग्रामीण व परिजन वार्डन के साथ विद्यालय के अन्य कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने व मृतक के परिजनों को सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा की मांग कर रहे थे। वरीय अधिकारियों को सूचना मिलने के बाद सिमरिया अनुमंडल पदाधिकारी सुधीर कुमार दास थाना पहुंचे।यहां उनहोने ग्रामीणों से वार्ता कर गतिरोध खत्म कराया। इसके अलावे उन्होंने जाम स्थल पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता की और तत्काल मृतक के परिजनों को 10 हज़ार नगद राशि देने की बात कही। साथ ही परिजनों को अन्य सरकारी लाभ देने का भी आश्वासन दिया। साथ ही एसडीओ ने कहा कि वार्डन पर यूडी के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। फिलहाल निलंबन की करवाई की गई है। जिला स्तरीय जांच टीम गठित की गई है। मौके पर बीडीओ संजीत कुमार सिंह, थाना प्रभारी कन्हैया कुमार यादव, ससस्त्र बल के जवान व काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
छात्रा की मौत के विरोध में दो घंटे जाम रहा चतरा-हज़ारीबाग सड़क, एसडीओ के आश्वाशन पर जाम हटा

By newsscale
On: July 26, 2023 8:14 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 912268
Total views : 2654300