न्यूज स्केल संवाददात
मयूरहंड(चतरा)। चतरा जिला कल्याण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2022/23 के लिए जिले के मयूरहंड प्रखंड को गरीबों व जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क कंबल वितरण के लिए पंचायत प्रतिनिधियों और सांसद-विधायक द्वारा प्रखंड स्तरीय मनोनीत प्रतिनिधियों के माध्यम से वितरण के लिए कुल 1325 कंबल उपलब्ध कराया गया था। इनमें से प्रखंड कार्यालय द्वारा प्रमुख मिकी देवी को 150, सांसद प्रतिनिधि पिंटू सिंह को 50, राज्य सभा सांसद-प्रतिनिधि अजीत सिंह को 50, बीस सूत्री अध्यक्ष रामभरोस यादव को 50, जिला परिषद सदस्य देवेंद्र प्रसाद चंद्रवंशी को 50 एवं 11पंचायत समिति सदस्यों को 45-45 कंबल उपलब्ध कराया गया था। दस पंचायतों में मुखियागण को 75-75 कंबल वितरण के लिए दिया गया था। लेकिन लगभग आठ महीने बीत जाने के बाद केवल कदगावां कला बेलखोरी,हुसिया और पेटादेरी पंचायत के मुखिया एवं मयूरहंड पंचायत समिति भाग 01 सदस्य द्वारा ही वितरण का उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा किया गया है। शेष उल्लेखित पंचायत प्रतिनिधियों और मनोनीत प्रतिनिधियों द्वारा वितरण उपयोगिता-प्रमाण पत्र अब तक जमा नहीं किया गया है। अब प्रखंड कार्यालय के पत्रांक 57 दिनांक 15.7.2023 द्वारा दो दिनों में शेष प्रतिनिधियों से उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा कराने का तुगलकी फरमान पंचायत सचिवों को जारी किया गया है। इन जन-प्रतिनिधियों द्वारा ससमय कंबल वितरण की उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा नहीं करने के कारण अगले वित्तीय वर्ष 2023-24 में कम्बल खरीद के लिए टेंडर नहीं हो पा रहा है। जिससे अगले वर्ष ठंढ में गरीब व जरुरतमंद लाभुकों को कंबल से वंचित रहना पड सकता है। प्रखंड की जनता के प्रति महती जिम्मेवार प्रखंड प्रशासन की भी तंद्रा तब भंग हुई जब उपायुक्त अबू इमरान द्वारा जिले में समीक्षात्मक बैठक में इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उठाया और तत्काल शेष सभी संबंधितों से उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा कराने का निर्देश बीडीओ को दिया।
पंचायत प्रतिनिधियों और मनोनीत जनप्रतिनिधियों द्वारा अबतक जमा नहीं किया गया कंबल-वितरण उपयोगिता प्रमाण-पत्र, उपायुक्त की समीक्षा बैठक में हुआ मामला उजागर, अगले वित्तीय वर्ष के लिए नहीं हो पा रहा रहा है टेंडर

By newsscale
On: July 26, 2023 8:15 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now





















Total Users : 831376
Total views : 2540930