Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त की अध्यक्षता में जन्म-मृत्यु निबंधन विशेष अभियान की हुई समीक्षा, संबंधितों को दिए गए कई दिशा निर्देश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददात
चतरा। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में जिले में संचालित जन्म -मृत्यु निबंधन से संबंधित विशेष अभियान की समीक्षा बैठक की गई। जिसमें उपायुक्त ने निर्देश दिया कि विशेष अभियान के अन्तर्गत सभी सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक, ऑगनबाड़ी पर्यवेक्षिका, सेविका, सहिया, एएनएम को अपने-अपने क्षेत्राधिकार अन्तर्गत प्रत्येक बच्चे जिसका जन्म का निबंधन नहीं हुआ है उनको स्वयं संज्ञान लेते हुए निबंधन किया जाए। उन्होंने कार्यों में तेजी लाते हुए सभी आवश्यक कागजात यथा आवेदन पत्र, निबंधन पत्र (प्रपत्र-1) स्व अभिप्रमाणित शपथ पत्र, पिता का पहचान पत्र, गवाहों का पहचान पत्र (ग्रामीण क्षेत्र में पांच गवाह एवं शहरी क्षेत्र में दो गवाह) को संकलित करते हुए जल्द अपने क्षेत्र के पंचायत सचिव को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सभी एएनएम, शिक्षक और आंगनबाड़ी कर्मियों से रेजिस्ट्रेशन सम्बंधित शपथ पत्र सम्बंधित पदाधिकारी को लेने का निर्देश दिया। उन्होंने अनुमंडल तथा प्रखण्ड स्तर पर गठित टास्क फोर्स को जन्म मृत्यु निबंधन की साप्ताहिक बैठक का प्रतिवेदन जिला कार्यालय को प्रेषित करने का निर्देश दिया। बैठक में एसडीओ मुमताज़ अंसारी, जिला योजना पदाधिकारी अनुप कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिषेक बड़ाइक, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी अभय कुमार झा समेत अन्य सभी संबंधित उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

80 लाख की शराब लेकर निकला ट्रक चौपारण में मिला खाली, कुएं से बरामद शव की पहचान चालक के रूप में हुई; शराब माफिया की हत्या की आशंका

पंचायत समिति की बैठक: प्रमुख ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी

DC का जनता दरबार: नेत्रहीन व्यक्ति को मिलेगा आवास, अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, परोरिया ने महज 31 गेंदों में 98 रन बनाकर नोवाखाप को हराया

तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ, उपायुक्त ने दिलाई शपथ; दो प्रचार रथों को दिखाई हरी झंडी

अनुयायियों की जागरूकता रैली, शाकाहारी जीवन अपनाने और नशे से दूर रहने का संदेश

Leave a Comment