Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जांच अभियान, अनियमितता बरत रहे बालाजी और जेएआरएल के कोल वाहनों से हुई लाखों रुपए जुर्माने की वसूली

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
कोल वाहनों की जांच करते अधिकारी

 

टंडवा(चतरा )एनटीपीसी और सीसीएल के कोयले की ढुलाई में लगे वाहनों द्वारा परिचालन में यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाये जाने की शिकायत पर

कोल वाहनों की जांच करते अधिकारी

डीटीओ सह प्रभारी एसडीओ महेश्वरी यादव तथा बीडीओ सह प्रभारी सीओ देवलाल उरांव ने सोमवार को टंडवा- पिपरवार रोड में खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया। ब्लॉक मेन गेट के सामने हीं घंटों अधिकारी डटे रहे जिससे चेकिंग के दौरान बालाजी ,जेएआरएल समेत अन्य कंपनियों के हाइवा से 3, 62, 250 रूपये जुर्माने की वसूली हुई।

बालाजी और जेएआरएल ट्रांसपोर्टिंग कंपनी द्वारा बिना परमिट अंतरराज्यीय वाहनों का परिचालन, ओवरलोड, ओवर स्पीड, रान्ग राइड ड्राइव, चालकों का अनुज्ञप्ति, इंस्योरेंस फेल के कई मामले सामने आये।

वहीं हेलमेट पहन कर बाइक न चलाने वालों पर भी अर्थदंड लगाया। जांच अधिकारियों के अनुसार यातायात नियमों का पालन नहीं होने से हीं दुर्घटनायें हो रही है। 60-70 कोयला लदे हाइवा के कागजातों की छानबीन की गई।

बताया जाता है कि चार दिन पूर्व भी डीटीओ ने टंडवा में छापेमारी अभियान चला कर 2,40,000 रुपये का जुर्माना लगाया था।जबकि अप्रैल माह में विभाग ने जिले के विभिन्न प्रखंडों में छापेमारी अभियान चला कर वाहनों से लगभग 18 लाख रुपए जुर्माना वसूले थे ।

जांच अभियान चलने से कोयलांचल में हड़कंप मचा हुआ है। सड़क सुरक्षा और नियमों के अनुपालन कराने के विभागीय प्रयासों की आमजनों द्वारा सराहना हो रही है।

दूसरी ओर, आम्रपाली से शिवपुर रेलवे साइडिंग तक ओवरलोड तथा कई मानकों का उल्लंघन करके ट्रांसपोर्टिंग कर रहे वेरिएंट और एवीएस के पीछे डीटीओ द्वारा मेहरबानी बरतने की भी खूब चर्चा हो रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment