62 वर्ष की उम्र में आवास पर ली अंतिम सांस; व्यावसायिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति, वाराणसी में हुआ अंतिम संस्कार
पत्थलगड़ा (चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड के गोलू टीवीएस के संचालक और जाने-माने समाजसेवी ओमप्रकाश अग्रवाल उर्फ परकू साव 62 वर्ष का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने सुबह करीब सात बजे पत्थलगड़ा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली।
निधन की खबर मिलते ही पत्थलगड़ा समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दिवंगत क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यवसायियों में गिने जाते थे। लोगों ने उनके निधन को व्यावसायिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उनका अंतिम संस्कार वाराणसी में किया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और परिचितों, शुभचिंतकों तथा स्थानीय लोगों में शोक व्याप्त है।

















Total Users : 1271445
Total views : 3140702