Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पुलिस का बड़ा एक्शन: मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 24 घंटे में सुलझाईं वारदातें; 11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद!

On: May 11, 2026 11:46 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पहाड़ के पास मोबाइल का लॉक तोड़कर बेचने की फिराक में थे अपराधी; 4 शातिर गिरफ्तार, दो बाइक भी जब्त

📍 देवघर | न्यूज़ स्केल लाइव

देवघर पुलिस ने शहर में बढ़ रही मोबाइल छिनतई की घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए एक अंतर्राज्यीय स्तर के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की विशेष टीम ने महज दो दिनों के भीतर न केवल छिनतई की दो बड़ी वारदातों का खुलासा किया, बल्कि भारी मात्रा में चोरी के मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ चार अपराधियों को रंगेहाथ धर दबोचा।

एक ही रात में हुई थीं दो छिनतई की वारदातें बीते 8 मई 2026 की रात लगभग 9:50 बजे अपराधियों ने शहर के दो व्यस्त इलाकों में खौफ पैदा कर दिया था। पहली घटना पटेल चौक के पास हुई, जहां धनबाद के सौरोदिप राय चौधरी का मोबाइल छीना गया। वहीं दूसरी घटना शंख मोड़ (देव तीर्थ गेट) के समीप घटी, जिसमें खड़गपुर (प. बंगाल) निवासी अमितेश सिन्हा शिकार हुए। इन मामलों को लेकर नगर थाना में कांड संख्या 189/26 और 190/26 दर्ज की गई थी।

CCTV और तकनीकी शाखा की मदद से बिछाया गया जाल घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ (सदर) के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी (CCTV) फुटेज और मानवीय सूचनाओं का विश्लेषण किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नंदन पहाड़ स्थित मंगल तालाब के पास विकास महथा की दुकान में कुछ युवक चोरी के मोबाइल का लॉक तोड़कर उन्हें बेचने की फिराक में हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और चारों को गिरफ्तार कर लिया।

Also Read:कलयुगी बेटे और बहू ने ही की थी वृद्ध कुलेश्वर यादव की हत्या; जमीन विवाद में पाइप से पीटा, फिर घोंट दिया गला!

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान: अनिकेत कुमार सिंह (20 वर्ष), निवासी: रिखिया। विजय कुमार चौधरी (19 वर्ष), निवासी: रिखिया। अमन कुमार चौधरी (21 वर्ष), निवासी: रिखिया। विकास कुमार उर्फ विक्की महथा (21 वर्ष), निवासी: नगर थाना क्षेत्र। पुलिस ने अपराधियों के पास से मोबाइल फोन: कुल 11 (विभिन्न कंपनियों के) लैपटॉप: 01 मोटरसाइकिल: 02 (एक पल्सर और एक ग्लैमर – घटना में प्रयुक्त) बरामद किया है।

जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार अपराधियों में से अमन, अनिकेत और विजय का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। इनके खिलाफ पहले से ही साइबर अपराध, चोरी और अन्य संगीन मामले दर्ज हैं।इस कार्रवाई में नगर थाना प्रभारी मुकेश कुमार, रिखिया थाना प्रभारी प्रभात कुमार, तकनीकी शाखा के संदीप कृष्णा के साथ-साथ मुकेश कुमार तिवारी, ओम शरण, घनश्याम गंझू, सूरज कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Also Read:चर्चित अनीश हत्याकांड का खुलासा; नशे की लत ने ली जान, धक्का-मुक्की में भाई के हाथों ही हुई थी मौत!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में ₹7 करोड़ के घपले से मचा हड़कंप: सीएम योगी ने बनाई हाई-लेवल SIT; कर्मचारी के घर गोबर के ढेर से ₹10 लाख कैश बरामद

विमान हादसे में वायुसेना के 5 जांबाज जवान शहीद: लैंडिंग के वक्त क्रैश हुआ IAF का AN-32 परिवहन विमान; सह-पायलट सुरक्षित, मलबे से सुरक्षित निकाला

पारिवारिक रिश्तों को ताक पर रख भतीजे संग रहने की जिद पर अड़ी चाची: थाने में घंटों चली पंचायत

कलेक्ट्रेट में झारखंड शिक्षा परियोजना की हाई-लेवल बैठक: डीसी की घोषणा बेहतर काम करने वाले बीआरपी-सीआरपी के मानदेय में होगी 3% की वृद्धि

समाहरणालय से गूंजी नशा मुक्त भारत अभियान की गूंज: उपायुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना; सैकड़ों दीदियों ने निकाली महा-रैली

डीटीओ का महा-अभियान: सड़क सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले 34 भारी वाहनों पर ₹2,53,000 का लगाया कड़ा जुर्माना

मजदूर आंध्र प्रदेश पहुंचते ही संदिग्ध परिस्थितियों में लापता: परिवार को पालने गया था सूफारी; ठेकेदार ने झाड़ा पल्ला

पुलिस का मादक पदार्थों के खिलाफ प्रहार: थाना प्रभारी पुरुषोत्तम की अगुवाई में चला महा-जागरूकता अभियान; नशा मुक्त समाज का लिया संकल्प

एसपी की गुप्त सूचना पर पुलिस का बड़ा एक्शन: ₹2.5 लाख के ब्राउन शुगर के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार; तीन का रहा है खूंखार आपराधिक इतिहास

एम्स देवघर के डॉक्टरों का बड़ा कमाल: संताल परगना में पहली बार महिला को लगा ‘एडवांस पेसमेकर’; नवीनतम तकनीक से दी गई नई जिंदगी

आगामी चुनाव को लेकर राजद की बड़ी बैठक: मीडिया प्रभारी ने बीएलए-2 को सौंपी सांगठनिक जिम्मेदारी; वोटर लिस्ट से न छूटे कोई योग्य नाम

भंडरा में 5 दिवसीय महा-कैंप: 16 से 20 जून तक पंचायत स्तर पर बनेंगे जाति, आय और मृत्यु प्रमाण पत्र

Leave a Comment