Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रिश्तों का कत्ल: कलियुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, वारदात में पत्नी और साला भी शामिल!

On: May 11, 2026 1:57 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

देर रात आपसी विवाद में दिया खौफनाक वारदात को अंजाम; पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, आरोपियों की तलाश में छापेमारी तेज

📍 कान्हाचट्टी (चतरा) | न्यूज़ स्केल लाइव

चतरा जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड अंतर्गत लारालुट्टुदाग गांव से रविवार की देर रात खून के रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां आपसी विवाद की सनक में एक कलियुगी बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। इस जघन्य हत्याकांड के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और भारी तनाव का माहौल है।

रात 10:30 बजे हुआ विवाद, फिर कर दी हत्या जानकारी के अनुसार, यह सनसनीखेज घटना रविवार रात लगभग 10:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि आरोपी भोला यादव का अपने पिता कुलेश्वर यादव के साथ किसी बात को लेकर तीखा विवाद हो गया था। यह बहस देखते ही देखते इतनी बढ़ गई कि गुस्से में अंधे हो चुके भोला ने अपने पिता पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे कुलेश्वर यादव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Also Read:इंसानियत शर्मसार: शराबी पिता ने 5 महीने की दुधमुंही बच्ची को मुक्कों से पीटकर मार डाला, शव डस्टबिन में फेंका!

हत्या में पत्नी और साले की भी संलिप्तता! सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिता के इस जघन्य हत्याकांड में आरोपी बेटा भोला यादव अकेला नहीं था। बताया जा रहा है कि इस खौफनाक वारदात में उसकी पत्नी और साला भी कथित रूप से शामिल थे। पुलिस अब इस गंभीर पहलू की भी गहनता से जांच कर रही है कि क्या यह हत्या महज एक अचानक हुआ विवाद था या फिर किसी सुनियोजित साजिश का परिणाम।

राजपुर पुलिस का एक्शन, आरोपियों की तलाश में छापेमारी घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना करने के बाद मृतक कुलेश्वर यादव के शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया है। राजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में हत्या का मुख्य कारण आपसी विवाद ही सामने आ रहा है। पुलिस ने हत्यारे बेटे और अन्य नामजद आरोपियों की धर-पकड़ के लिए एक विशेष अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस की टीमें संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं और दावा किया जा रहा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

Also Read:खौफनाक वारदात: दूसरी शादी से भड़की 4 बच्चों की मां; आखिरी मुलाकात के बहाने बुलाकर प्रेमी देवर का काटा प्राइवेट पार्ट!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रोड पर मौत बनकर दौड़ रहे कोल वाहन: खोटाही नदी के पास दो हाइवा में आमने-सामने भीषण टक्कर; जर्जर पुल बना हादसों का केंद्र

कलयुगी पिता का खूनी तांडव: तीन मासूम बेटियों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में पसरा सन्नाटा, आरोपी गिरफ्तार

सभी रूटों पर 15 से 18 प्रतिशत तक बढ़ सकता है बसों का किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया प्रस्ताव

पलामू को उपराजधानी घोषित करने की मांग तेज: भाजपा नेता अरविन्द तिवारी ने केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लिखा पत्र, घोषणापत्र में शामिल करने की अपील

गर्भवती महिला और बच्चे की मौत के बाद मेदांता हॉस्पिटल सील; 1 मरीज को भेजा गया सदर अस्पताल

किराया वृद्धि से बढ़ी जनता की जेब पर मार, बिना नंबर और रूट वाले फर्जी टिकट थमा रहे बस संचालक, परिवहन विभाग मौन

पुलिस का मवेशी तस्करों पर कड़ा प्रहार: दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 भैंस-भैंसा जब्त; ओडिशा और बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

पलायन का दर्द: महाराष्ट्र कमाने गए संतोष की करंट लगने से मौत; दोस्त की जान बचाने में खुद गंवा दी जान, शव पहुंचते ही चीत्कारों से गूंजा इलाका

नो-एंट्री के नाम पर महा-खेल: ₹100 की रिश्वत लेकर बाजार में घुसाए जा रहे हाइवा, आक्रोशित जनता ने काटा बवाल, लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे

2 दिनों से लापता प्रमोद का झाड़ियों से शव बरामद, हत्या की आशंका से गांव में भारी आक्रोश

नर्सिंग होम की बेरहमी: गलत खून चढ़ाने से 8 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, ₹25 हजार वसूलकर थमाई लाश

​लोहरदगा में सेवा भारती का 208वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 57 लोगों ने कराई जांच, डॉ. मृत्युंजय ने दी बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह

Leave a Comment