चोरी का तिपहिया वाहन पुलिस ने किया बरामद, एक गिरफ्तार…

newsscale
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड (चतरा)। मंगलवार को मयूरहंड थाना क्षेत्र के करमा गांव में निर्माणधीन पेट्रोल पंप के समीप से पुलिस ने चोरी किया गया जेएच 05 सीपी 8042 नंबर का तिपहिया वाहन बरामद किया। वहीं पुलिस ने वाहन बरामद करने के साथ हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के बोंगा गांव निवासी राजेश राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हजारीबाग शहर के सिंदूर से पांच दिसंबर 2021 को संजय महतो का तिपहिया वाहन घर से चोरी हो गई थी। वहीं वाहन मालिक का पुत्र गांव के अन्य लड़कों के साथ मां भद्रकाली मंदिर इटखोरी पूजा करने आया था। इसी दौरान सड़क पर सवारी से भरे अपने तिपहिया वाहन को गुजरते देखा और इसकी तत्काल सूचना मयूरहंड थाना प्रभारी को दूरभाष पर दिया। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सहायक अवर निरीक्षक शशिकांत ठाकुर के नेतृत्व में, आरक्षी दिनेश कुमार रजक, सुमन कुमार झा, दिनकर दास, जुनैद खान की टीम को तत्काल वाहन बरामदगी के लिए भेजा और टीम ने शिनाख्त किए वाहन को रोक कर चालक से गाड़ी के संबंध में पूछताछ करने के साथ हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी ने कांड संख्या 47/2023 दर्ज करते हुए कांड के उद्भेदन में जुट गए। अनुसंधान में पता चला कि तिपहिया वाहन चालक राजेश राम ने उक्त वाहन को एक गैरेज संचालक इंद्रदेव यादव से एक लाख तीस हजार रूपए में खरीदा था। चतरा जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के सरैया गांव के गैरेज संचालक समेत अन्य कई नामों सहित एक बड़े वाहन चोरी गिरोह का उद्भेदन होने की संभावना है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *