Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

संदेहास्पद स्थिति में कस्तूरबा 12वीं की छात्रा की मौत…

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा): गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में पढ़ाई कर रही 12 वीं की छात्रा नेहा कुमारी की मौत संदेहास्पद स्थिति में विषपान करने से हो गई। मृतका थाना क्षेत्र के संदुवारी गांव की रहने वाली थी। विद्यालय प्रबंधन द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। जानकारी मिलने पर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। विद्यालय की वार्डेन रेणु कुमारी ने बताया कि नेहा अपनी दो बहनों के साथ कस्तूरबा विद्यालय में पढ़ाई करती थी। मंगलवार दोपहर 3ः30बजे नेहा की बहन ने शिकायत की उसकी बहन के पेट मे दर्द हो रहा है। तब आनन फानन में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। साथ ही वार्डेन ने बताया कि नेहा किसी बात को लेकर रेशान थी। जबकि इस सबंध में पूछे जाने पर नेहा की मां सरोज देवी ने बताया कि ऐसी कोई बात नही थी। वह हाल ही घर से विद्यालय लौटी थी। नेहा की बहन आंचल ने बताया कि बहन की तबियत बिगडने पर वार्डन मैम से शिकायत की। इधर डीईओ दिनेश कुमार मिश्र ने मामले को गम्भीरता से लेकर वार्डेन को शो कॉज जारी किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

80 लाख की शराब लेकर निकला ट्रक चौपारण में मिला खाली, कुएं से बरामद शव की पहचान चालक के रूप में हुई; शराब माफिया की हत्या की आशंका

पंचायत समिति की बैठक: प्रमुख ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी

DC का जनता दरबार: नेत्रहीन व्यक्ति को मिलेगा आवास, अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, परोरिया ने महज 31 गेंदों में 98 रन बनाकर नोवाखाप को हराया

तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ, उपायुक्त ने दिलाई शपथ; दो प्रचार रथों को दिखाई हरी झंडी

अनुयायियों की जागरूकता रैली, शाकाहारी जीवन अपनाने और नशे से दूर रहने का संदेश

Leave a Comment