Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

सेहत से बड़ा खिलवाड़: बिना लाइसेंस धड़ल्ले से चल रहीं मिठाई दुकानें, महीनों पुराने जले तेल में छन रहे समोसे!

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

दुकान पर उठे गंभीर सवाल; घटिया सामग्री से बन रहीं मिठाइयां, खाद्य सुरक्षा विभाग की चुप्पी से लोगों में भारी आक्रोश

देवघर, News Scale Live: झारखंड की सांस्कृतिक राजधानी देवघर में प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोलती एक गंभीर खबर सामने आई है। जिले में कई मिठाई की दुकानें बिना किसी वैध लाइसेंस के सरेआम संचालित हो रही हैं। लोगों की सेहत के साथ खुलेआम हो रहे इस खिलवाड़ को लेकर अब यह एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर इन अवैध दुकानदारों को किस सफेदपोश या अधिकारी का संरक्षण प्राप्त है? डाबरग्राम की दुकान में परोसा जा रहा ‘जहर’ संबंधित विभाग (खाद्य सुरक्षा विभाग) की घोर अनदेखी के कारण ऐसे दुकानदार पूरी तरह बेखौफ हो चुके हैं और नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। विशेष रूप से जसीडीह इलाके के डाबरग्राम में स्थित एक मिठाई की दुकान इन दिनों खासी चर्चा और विवादों का केंद्र बनी हुई है। सूत्रों से मिली पक्की जानकारी के अनुसार, यह दुकान लंबे समय से बिना लाइसेंस के अवैध तरीके से चलाई जा रही है।

Also Read: 20 लाख की सनसनीखेज चोरी: दुकान का ताला लगा रहा था सर्राफा कारोबारी, पलक झपकते ही डिक्की से जेवर उड़ा ले गए अपाचे सवार!

जले हुए ‘काले तेल’ और घटिया सामग्री का इस्तेमाल बात सिर्फ कागजों या लाइसेंस तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां तैयार की जाने वाली मिठाइयों और स्नैक्स की गुणवत्ता (Quality) बेहद खराब दर्जे की बताई जा रही है। आरोप है कि मिठाई बनाने में मुनाफा कमाने के चक्कर में एकदम घटिया और मिलावटी सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। हद तो तब हो गई जब यह बात सामने आई कि दुकान में समोसा छानने के लिए कई दिनों तक लगातार इस्तेमाल किए गए, पूरी तरह से जल चुके ‘काले तेल’ का प्रयोग किया जा रहा है। मेडिकल साइंस के अनुसार, बार-बार जलाया गया तेल सेहत के लिए बेहद हानिकारक और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारक बन सकता है। कार्रवाई की मांग पर अड़े लोग दुकानदार की इस मनमानी और आम जनता के स्वास्थ्य के साथ हो रहे सीधे खिलवाड़ को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी पनप रही है। हैरानी की बात यह है कि सब कुछ खुलेआम होने के बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय लोगों ने देवघर के खाद्य सुरक्षा विभाग से तत्काल संज्ञान लेते हुए ऐसी अवैध दुकानों पर छापेमारी और सख्त कानूनी कार्रवाई करने की पुरजोर मांग की है।

Also Read: नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 25 वर्षीय शातिर तस्कर गिरफ्तार!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अस्पताल के मुख्य द्वार पर फिर कब्जा, मरीजों की राह में अतिक्रमण बना बड़ी बाधा

राशि के संकट से सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन पर संकट, 1 दिसंबर से बंद हो सकती है व्यवस्था

संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ हजारीबाग से उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया मार्च में हिस्सा

10 साल बाद शुरू हुआ बक्सा पुल का निर्माण, 4 दिन के सत्याग्रह के बाद अधिकारियों ने मानी मांग

झारखंड विधानसभा में SIR पर सियासी घमासान: सत्ता पक्ष ने कहा- आदिवासियों-मुसलमानों का वोट काटने की साजिश, विपक्ष बोला- घुसपैठियों की हो पहचान

PDS डीलरों की कार्यशाला, वितरण में अनियमितता पर सख्ती; 3 दुकानदार सम्मानित

Leave a Comment