Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अवैध खनन पर बड़ा प्रहार: JMM नेता की पैरवी हुई फेल, सील हुआ मां भद्रकाली स्टोन क्रेशर!

On: May 7, 2026 4:41 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गांव में प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर चल रहा था गोरखधंधा, DMO की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अब रात के अंधेरे में चलने वाले अन्य अवैध क्रेशरों की भी बन रही है लिस्ट

चतरा, News Scale Live: चतरा जिले में अवैध खनन और प्रदूषण फैलाने वाले माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने एक बार फिर अपना कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। ताजा मामला गिद्धौर प्रखंड के गड़के गांव का है, जहां नियमों को ताक पर रखकर अवैध रूप से संचालित ‘मां भद्रकाली स्टोन क्रेशर’ पर जिला प्रशासन का भारी हथौड़ा चला है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद जिला खनन पदाधिकारी (DMO) के नेतृत्व में बीते बुधवार की शाम इस विवादित क्रेशर को सील कर दिया गया।

रांची तक जेएमएम (JMM) नेता ने लगाया जोर, पर एक न चली इस पूरी कार्रवाई में सबसे दिलचस्प बात यह रही कि इस अवैध क्रेशर को बचाने के लिए सत्ताधारी दल (JMM) के एक बड़े नेता ने चतरा से लेकर रांची तक खूब कसरत की। लेकिन, उपायुक्त और जिला खनन पदाधिकारी की सख्ती के आगे उनकी एक न चली और आखिरकार प्रशासन ने क्रेशर पर ताला जड़ दिया। प्रशासन की आंखों में झोंकी जा रही थी धूल इससे पहले गड़के गांव के आक्रोशित ग्रामीणों ने चतरा उपायुक्त को एक लिखित आवेदन देकर इस क्रेशर के खिलाफ मोर्चा खोला था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि क्रेशर संचालक गलत ‘खाता और प्लॉट’ नंबर दर्शाकर किसी दूसरे स्थान पर अपना यह गोरखधंधा चला रहा था, जो सीधे तौर पर प्रशासन की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास था।

Also Read: आकांक्षा ने रचा इतिहासः इंटर साइंस में बनीं स्टेट थर्ड टॉपर, जिला में किया टॉप

स्कूलों के पास उड़ रही थी धूल, जंगल से मात्र 200 मीटर की दूरी ग्रामीणों ने अपने आवेदन में प्रशासन को बताया था कि: क्रेशर के बिल्कुल करीब उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र और कई निजी स्कूल संचालित हैं। यहां से उड़ने वाली धूल और प्रदूषण से स्कूली बच्चों और ग्रामीणों का स्वास्थ्य बुरी तरह बिगड़ रहा था। भारी वाहनों (हाइवा/ट्रक) की लगातार आवाजाही से गांव की सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सरकारी गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते हुए यह क्रेशर जंगल क्षेत्र से मात्र लगभग 200 मीटर की दूरी पर घनी आबादी के बीच संचालित किया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने इसकी प्रतिलिपि जिला खनन पदाधिकारी, एसपी, खान सचिव और राज्यपाल को भी भेजी थी।

Also Read: खूनी सड़क का कहर: तेज रफ्तार कोल वाहन ने स्कूटी सवार 2 लोगों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत!

अब अन्य अवैध क्रेशरों पर भी गिरेगी गाज मां भद्रकाली स्टोन क्रेशर के सील होने के बाद अब जिले के अन्य क्रेशर और माइंस माफियाओं में हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन अब उन तमाम क्रेशर और माइंस की एक खुफिया ‘लिस्ट’ तैयार कर रहा है, जिनकी लीज या समय सीमा खत्म हो चुकी है, लेकिन फिर भी वे रात के अंधेरे में धड़ल्ले से अपना गोरखधंधा चला रहे हैं। जल्द ही जिले में ऐसे और भी कई अवैध ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई देखने को मिल सकती है।

Also Read: मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास: बोकारो की छोटी ने किया बड़ा कमाल, 12वीं आर्ट्स में बनीं स्टेट टॉपर!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

घाटी में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत में चालक और उपचालक की मौके पर मौत!

एंटी क्राइम चेकिंग में पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध शराब के साथ प्रतापपुर का तस्कर गिरफ्तार!

नशा माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार, 8.74 लाख कैश और ड्रग्स बरामद!

नाबालिग से छेड़खानी और वीडियो वायरल करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

जंगल में दस्तावेजों का अंबार: भारी मात्रा में वोटर, एटीएम और पैन कार्ड मिलने से हड़कंप!

विशेष मतदाता पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

JMM युवा मोर्चा की नई प्रखंड कमेटी का गठन; मिथिलेश बने अध्यक्ष, रजनीश को मिली सचिव की कमान!

मुख्य मार्ग: खोटाही पुल बना मौत का फांस, सड़क पर बने जानलेवा गड्ढे दे रहे दुर्घटना को आमंत्रण!

झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक ने बांटे 8 लाख के बीमा चेक; वित्तीय साक्षरता शिविर में फर्जीवाड़े से बचने के सिखाए गुर!

कोल परिवहन में अब 2 ड्राइवर अनिवार्य, 6 घंटे से अधिक परिचालन पर SDO का सख्त निर्देश!

डीसी के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे मयूरहंड के शिक्षक! मुख्यालय छोड़ हजारीबाग से कर रहे अप-डाउन

पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: 20.40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ केरेडारी का युवक गिरफ्तार!

Leave a Comment