गाजे-बाजे के साथ नदी घाट से कलश में भरा गया पवित्र जल, 24 घंटे के अखंड हरिनाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ पूरा क्षेत्र, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
देवीपुर (देवघर), न्यूज स्केल: झारखंड के देवघर जिले अंतर्गत देवीपुर प्रखंड के तिलजोरी गांव में बुधवार को असीम श्रद्धा और उल्लास का माहौल देखने को मिला। गांव के नवनिर्मित बजरंगबली (हनुमान) मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें पूरे क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और वातावरण को पूरी तरह से भक्तिमय बना दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलश यात्रा की शुरुआत तिलजोरी हनुमान मंदिर परिसर से हुई। माथे पर कलश लिए बड़ी संख्या में महिलाएं और कन्याएं गाजे-बाजे और जयकारों के साथ अजय नदी घाट की ओर रवाना हुईं। रास्ते भर बजरंगबली के जयकारों से पूरा इलाका गूंजायमान रहा। नदी घाट पहुंचने पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विद्वान पंडित निरंजन झा और अनमोल झा ने पूरे विधि-विधान और संकल्प के साथ श्रद्धालुओं के कलश में पवित्र जल भरवाया। जल भरने की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद यह भव्य कलश यात्रा पुनः मंदिर परिसर पहुंची, जहां कलश स्थापित किए गए।

प्राण प्रतिष्ठा के इस पुनीत अवसर पर गांव में 24 घंटे के ‘हरिनाम संकीर्तन’ का भी भव्य आयोजन किया गया है, जिससे पूरे तिलजोरी क्षेत्र का माहौल आध्यात्म और शांति से सराबोर हो गया है। संकीर्तन की धुन पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। इस धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य यजमान के रूप में सनातन पासवान और उनकी धर्मपत्नी संगीता देवी ने अनुष्ठान पूरे किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी ओम प्रकाश यादव सहित गांव के बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और आयोजन में अपना सक्रिय योगदान दिया।
DC का सख्त निर्देश: कोर्ट से जुड़े मामलों में देरी बर्दाश्त नहीं, तुरंत फाइल करें शपथ पत्र



















Total Users : 1280907
Total views : 3155793