Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

5 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, पिता भी है अफीम तस्करी का आरोपी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

SDPO ने किया खुलासा, 1 किलो 40 ग्राम अफीम जब्त; आरोपी से पूछताछ में जुटी पुलिस

चतरा | चतरा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में सदर थाना क्षेत्र के शेरेगढ़ा इलाके में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला?
पुलिस अधीक्षक (SP) अनिमेष नैथानी को गुप्त सूचना मिली थी कि शेरेगढ़ा क्षेत्र में अवैध रूप से अफीम की खरीद-बिक्री होने वाली है। सूचना के आधार पर एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम में सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव, पुलिस अवर निरीक्षक पियेश प्रसुन और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

5 लाख मूल्य की अफीम बरामद
पुलिस टीम ने शेरेगढ़ा में छापेमारी करते हुए संदिग्ध अखिलेश कुमार को दबोच लिया। उसकी तलाशी में 1 किलो 40 ग्राम अफीम बरामद हुई। जब्त अफीम की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया और मंगलवार को जेल भेज दिया।

पिता भी जा चुका है जेल
गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रतापपुर थाना क्षेत्र के सिंदुवारी गांव निवासी देवराज यादव के पुत्र अखिलेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी का पारिवारिक इतिहास भी अफीम तस्करी से जुड़ा रहा है। उसके पिता देवराज यादव भी पूर्व में अफीम तस्करी के मामले में जेल जा चुके हैं। पुलिस इस पहलू को भी जांच के दायरे में रखकर पड़ताल कर रही है।

नेटवर्क का पता लगाने में जुटी पुलिस
एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने बताया कि पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि वह अफीम कहां से लाया था और किसे बेचने वाला था। इसके अलावा, इस अवैध कारोबार में उसके और कौन-कौन साथी शामिल हैं, इसका भी खुलासा किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment