Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पांच लाख घूस लेते भू-अर्जन विभाग के बड़ा बाबू व दलाल गिरफ्तार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

एसीबी की छापेमारी में रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी, 40 लाख की मांग का आरोप

सरायकेला-खरसावां, झारखंड। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने जिला समाहरणालय में बड़ी कार्रवाई करते हुए भू-अर्जन विभाग के बड़ा बाबू प्रीतम कुमार आचार्य और दलाल विनय कुमार तिवारी को पांच लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, चांडिल अंचल के धुनाबुरू गांव निवासी गुरुचरण सिंह सरदार ने एसीबी से शिकायत की थी कि पावर ग्रिड निर्माण के लिए मिलने वाली मुआवजा राशि दिलाने के एवज में उनसे भारी रिश्वत मांगी जा रही है। आरोप है कि पहले 60 लाख रुपये की मांग की गई, जो बाद में 40 लाख रुपये पर तय हुई।

शिकायत की सत्यता की जांच के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार सोमवार को पांच लाख रुपये देने के लिए गुरुचरण गम्हरिया ब्लॉक परिसर पहुंचे, जहां पहले से मौजूद दलाल विनय कुमार तिवारी को घूस की राशि सौंपी गई। जैसे ही उसने पैसे लिए, एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद टीम उसे साथ लेकर जिला समाहरणालय पहुंची, जहां बड़ा बाबू प्रीतम कुमार आचार्य मौजूद थे। दलाल के फोन पर बाहर बुलाए जाने के बाद एसीबी ने उन्हें भी दबोच लिया। दोनों आरोपियों को आगे की पूछताछ के लिए जमशेदपुर ले जाया गया। एसीबी के उपाधीक्षक इंद्रदेव राम के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में टीम ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ने में सफलता हासिल की। उन्होंने बताया कि घूस मांगने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए यह गिरफ्तारी की गई है।

गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम ने प्रीतम कुमार आचार्य के सरायकेला स्थित आवास पर भी तलाशी अभियान चलाया, हालांकि वहां से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment