Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

स्वामी सहजानंद सरस्वती स्मारिका का विमोचन…

On: April 2, 2026 7:31 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का संदेश

भांवरकोल/गाजीपुर से रिपोर्ट

गाजीपुर जिले के भांवरकोल ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर कलां में चंद्रेश्वर नाथ ट्रस्ट द्वारा प्रखर प्रज्ञावतार एवं किसानों के मसीहा जननायक स्वामी सहजानन्द सरस्वती की स्मृति में प्रकाशित स्मारिका का विधिवत विमोचन किया गया। यह स्मारिका स्वामी जी की 137वीं जयंती के अवसर पर प्रकाशित की गई थी, जिसका विमोचन श्रीराम जन्मोत्सव एवं श्री हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के संस्थापक चंद्रबली राय मिश्रा ने बताया कि इस स्मारिका का उद्देश्य स्वामी सहजानंद सरस्वती के विचारों और उनके संघर्षमय जीवन को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि समाज को दिशा देने वाले ऐसे महापुरुषों के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जहानाबाद के डॉ. राघव शरण शर्मा उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में पूर्व आईएएस लालजी राय, पूर्व आईएएस ओ.पी. राय, पूर्व जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशा राय, कवि दिनेश चंद्र शर्मा, डॉ. राजेंद्र राय एवं शेषनाथ राय शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व क्षेत्रीय सेवा योजन अधिकारी भोला राय ने की, जबकि मंच संचालन सुरेंद्र नाथ राय ने किया। वक्ताओं ने स्वामी सहजानंद सरस्वती के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके आदर्शों को अपनाकर ही समाज और आने वाली पीढ़ी का समुचित विकास संभव है।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों को अंगवस्त्र एवं रामचरितमानस की प्रति भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान जय प्रकाश राय, शशिधर राय टुनटुन, त्रिलोकी नाथ राय, विनय राय, मिथिलेश राय, अशोक राय, राकेश राय, झुन्ना राय, श्याम नारायण राय, दयाशंकर राय, अखिलानंद राय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

खेतों में धधकी आग, किसानों की मेहनत राख—दो गांवों में गेहूं जलने से मचा हाहाकार

पंचदेव मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे, ग्रामीणों में आक्रोश

शराब दुकान प्रस्ताव पर उबाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Leave a Comment