Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

भक्ति की गूंज से सराबोर हुआ गुदरी बाजार,भव्य महाआरती में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

On: April 1, 2026 9:41 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

*भक्ति की गूंज से सराबोर हुआ गुदरी बाजार,भव्य महाआरती में उमड़ा आस्था का जनसैलाब:-

लोहरदगा: जिले के गुदरी बाजार स्थित प्रसिद्ध बड़ा हनुमान मंदिर प्रांगण में मंगलवार संध्या 7:00 बजे भव्य महाआरती का आयोजन श्रद्धा,उल्लास और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।महाआरती के दौरान पूरे मंदिर परिसर में मंत्रोच्चार,घंटियों और भजन-कीर्तन की गूंज से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो उठा।इस भव्य आयोजन की विशेषता यह रही कि महाआरती कन्याओं के पवित्र हाथों से संपन्न कराई गई,जिसने कार्यक्रम को और भी भावनात्मक व आकर्षक बना दिया।इस अनूठी पहल की श्रद्धालुओं ने जमकर सराहना की।मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से सुसज्जित किया गया था,जिससे आयोजन की भव्यता देखते ही बन रही थी।कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान हनुमान की आराधना कर पुण्य लाभ अर्जित किया।आयोजनकर्ता एवं भाजपा कार्यसमिति सदस्य उमेश कसकर ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य समाज में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी सुदृढ़ करना है।उन्होंने कार्यक्रम की सफलता में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर पूजा अग्रवाल,अंतरा कुमारी,प्रियंका साहू,परी कुमारी,वृष्टि कश्यप,गुंजन अग्रवाल,भावना अग्रवाल,अनिल कुमार गुप्ता,अशोक कसकर,सचिन कुमार साहू,सत्यम कुमार,उमेश सिंह,चंदन गोप सहित हजारों की संख्या में गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खौफनाक वारदात: पत्नी ने की पति की हत्या, शव बोरे में भरकर फेंका… फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

भीषण सड़क हादसा में हाईकोर्ट ड्यूटी पर जा रही महिला पुलिसकर्मी की मौत, चौकीदार संघ ने जताया शोक

सिटी गैस पाइपलाइन परियोजना की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने दिए निर्देश—समन्वय के साथ तय समय सीमा में पूरा करें काम

भंडरा: एसआईआर कार्य को लेकर बीडीओ ने बीएलओ के साथ की महत्वपूर्ण बैठक, लापरवाही बरतने पर दी कड़ी चेतावनी

सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में तीन दिवसीय शैक्षणिक कार्यशाला संपन्न: शिक्षा की गुणवत्ता और ‘पंचपदी’ पद्धति पर रहा जोर

ईदी के 1500 रुपये पर बिखर गया पूरा परिवार, पति-पत्नी और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत

झारखंड से बड़ी पहल: हजारीबाग-चतरा को मिले ‘बौद्ध अध्ययन का वैश्विक केंद्र’ बनाने की मांग

कांग्रेस की बैठक, जनसमस्याओं को लेकर सरकार पर निशाना

मेधावी बच्चों का सम्मान समारोह, अंकपत्र वितरण के साथ प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

रामनवमी जुलूस हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

वित्तीय वर्ष 2025-26 में मगध- आम्रपाली ने 36 मिलियन टन कोल उत्पादन कर रचा कीर्तिमान

एसीबी की कार्यशैली पर सवाल, पूर्व उत्पाद सचिव को जमानत पर सियासत तेज

Leave a Comment