Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

खौफनाक वारदात: पत्नी ने की पति की हत्या, शव बोरे में भरकर फेंका… फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

On: April 1, 2026 10:59 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

खुद थाने पहुंचकर कबूला जुर्म, विवाद और शक की जांच में जुटी पुलिस

बिहार के पूर्णिया जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने ही पति की हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने के बाद खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। मृतक की पहचान कसबा थाना क्षेत्र के राधानगर वार्ड नंबर-9 निवासी 47 वर्षीय उमेश सिंह के रूप में हुई है। आरोप है कि उनकी पत्नी सुनीता देवी ने हत्या के बाद शव को बोरे में बंद कर अमौर थाना क्षेत्र के पलसा घाट के पास सड़क किनारे फेंक दिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला पूर्णिया शहर के केहाट थाना पहुंची और पुलिस के सामने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने कहा कि उसने अपने पति की हत्या कर दी है और उसे जेल भेज दिया जाए। महिला की यह बात सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। बाद में उसे कसबा थाना पुलिस को सौंप दिया गया। घटना के समय घर में केवल पति-पत्नी ही मौजूद थे। दोनों बड़े बेटे बेंगलुरु में रहते हैं, जबकि छोटा बेटा रिश्तेदार के घर था। सुबह जब बेटा घर लौटा तो उसने कमरे, आंगन और आसपास खून के निशान देखे और पिता को गायब पाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

जांच के दौरान घर के सेप्टिक टैंक के पास भी खून के निशान मिले। इसी बीच अमौर क्षेत्र में बोरे में बंद शव मिलने की सूचना से पूरे मामले का खुलासा हो गया। परिजनों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच करीब 50 हजार रुपये को लेकर विवाद चल रहा था। साथ ही महिला पर एक अन्य व्यक्ति से संबंध होने का भी आरोप लगाया जा रहा है, जिसे लेकर घर में तनाव बना हुआ था।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस वारदात में किसी और की संलिप्तता तो नहीं है। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग इस वारदात से स्तब्ध हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

करोड़ों की जल योजना फेल! पाइप फटने से खेतों में बह रहा पानी

अधनिर्मित भवन में युवक का सड़ा हुआ शव बरामद, 4 दिन से था लापता

भक्ति की गूंज से सराबोर हुआ गुदरी बाजार,भव्य महाआरती में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

भीषण सड़क हादसा में हाईकोर्ट ड्यूटी पर जा रही महिला पुलिसकर्मी की मौत, चौकीदार संघ ने जताया शोक

सिटी गैस पाइपलाइन परियोजना की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने दिए निर्देश—समन्वय के साथ तय समय सीमा में पूरा करें काम

भंडरा: एसआईआर कार्य को लेकर बीडीओ ने बीएलओ के साथ की महत्वपूर्ण बैठक, लापरवाही बरतने पर दी कड़ी चेतावनी

सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में तीन दिवसीय शैक्षणिक कार्यशाला संपन्न: शिक्षा की गुणवत्ता और ‘पंचपदी’ पद्धति पर रहा जोर

ईदी के 1500 रुपये पर बिखर गया पूरा परिवार, पति-पत्नी और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत

झारखंड से बड़ी पहल: हजारीबाग-चतरा को मिले ‘बौद्ध अध्ययन का वैश्विक केंद्र’ बनाने की मांग

कांग्रेस की बैठक, जनसमस्याओं को लेकर सरकार पर निशाना

मेधावी बच्चों का सम्मान समारोह, अंकपत्र वितरण के साथ प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

रामनवमी जुलूस हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Leave a Comment