Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

करोड़ों की जल योजना फेल! पाइप फटने से खेतों में बह रहा पानी

On: April 1, 2026 11:55 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

घरों तक नहीं पहुंच रहा पेयजल, दर्जनों गांवों में संकट

मयूरहंड (चतरा)। जिले के मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से बनाई गई शुद्ध पेयजल आपूर्ति योजना में भारी अनियमितता सामने आ रही है। प्रखंड के सोकी स्थित बराकर नदी में बने ट्रीटमेंट प्लांट से सोकी, पंदनी, बेलखोरी एवं मयूरहंड पंचायतों में पाइपलाइन के माध्यम से जलापूर्ति की जानी है, लेकिन पाइपलाइन बिछाने में कथित लापरवाही के कारण जगह-जगह पाइप फट रहे हैं और पानी खेतों में बह रहा है। इसका सीधा असर ग्रामीणों पर पड़ रहा है, जहां दर्जनों गांवों के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। पंदनी पंचायत के मनहरी गांव में महीनों से हजारों गैलन पानी व्यर्थ बह रहा है, लेकिन न तो संवेदक और न ही विभाग इस पर ध्यान दे रहा है। इसी तरह दूसरे फेज में धर्मपुर स्थित बराकर नदी से पेटादेरी, फुलांग एवं कदगांवाकला पंचायतों में जलापूर्ति की योजना भी प्रभावित है। कदगांवाकला पंचायत के दिग्ही और सिंदुवारी गांवों में पाइपलाइन फटने के कारण महीनों से पानी सड़कों और खेतों में बह रहा है, जबकि ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पा रहा है। पीएचईडी विभाग के अनुसार, सोकी पाइपलाइन की मेंटेनेंस अवधि समाप्त हो चुकी है और इसे ग्राम पंचायत को हैंडओवर कर दिया गया है। वहीं धर्मपुर योजना की पाइपलाइन की मरम्मत के लिए संवेदक को निर्देश दिया गया है। अब सवाल यह है कि कब तक इन फटी पाइपलाइनों की मरम्मत होगी और कब तक ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की सुविधा मिल पाएगी, या फिर यूं ही पानी खेतों में बहता रहेगा और लोग प्यासे रहेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

4 अप्रैल को चतरा जिले में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, रख-रखाव कार्य के कारण सुबह 9 से शाम 5 बजे तक रहेगा शटडाउन

अधनिर्मित भवन में युवक का सड़ा हुआ शव बरामद, 4 दिन से था लापता

खौफनाक वारदात: पत्नी ने की पति की हत्या, शव बोरे में भरकर फेंका… फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

भक्ति की गूंज से सराबोर हुआ गुदरी बाजार,भव्य महाआरती में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

भीषण सड़क हादसा में हाईकोर्ट ड्यूटी पर जा रही महिला पुलिसकर्मी की मौत, चौकीदार संघ ने जताया शोक

सिटी गैस पाइपलाइन परियोजना की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने दिए निर्देश—समन्वय के साथ तय समय सीमा में पूरा करें काम

भंडरा: एसआईआर कार्य को लेकर बीडीओ ने बीएलओ के साथ की महत्वपूर्ण बैठक, लापरवाही बरतने पर दी कड़ी चेतावनी

सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में तीन दिवसीय शैक्षणिक कार्यशाला संपन्न: शिक्षा की गुणवत्ता और ‘पंचपदी’ पद्धति पर रहा जोर

ईदी के 1500 रुपये पर बिखर गया पूरा परिवार, पति-पत्नी और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत

झारखंड से बड़ी पहल: हजारीबाग-चतरा को मिले ‘बौद्ध अध्ययन का वैश्विक केंद्र’ बनाने की मांग

कांग्रेस की बैठक, जनसमस्याओं को लेकर सरकार पर निशाना

मेधावी बच्चों का सम्मान समारोह, अंकपत्र वितरण के साथ प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

Leave a Comment