Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भंडरा में प्रकृति पर्व सरहुल की धूम: पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर थिरके युवा, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

On: March 26, 2026 6:00 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भंडरा में प्रकृति पर्व सरहुल की धूम: पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर थिरके युवा, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

 

भंडरा । प्रखंड में गुरुवार को प्रकृति के अनूठे पर्व सरहुल के उपलक्ष्य में प्रखंड स्तरीय शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस अवसर पर पूरा क्षेत्र पारंपरिक उल्लास और भक्ति के रंग में डूबा नजर आया। शोभायात्रा का नेतृत्व पहान इंद्रदेव उरांव ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भंडरा मिडिल स्कूल स्थित अखड़ा से हुआ। जहां पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात शोभायात्रा प्रखंड की विभिन्न बस्तियों और मुख्य मार्गों से गुजरते हुए झखरा पहुंच शोभायात्रा की समाप्ति हुई। शोभायात्रा के दौरान प्रखंड सरहुल कमेटी द्वारा प्रस्तुत सरना मां की भव्य झांकी लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही। सफेद और लाल पाड़ की साड़ियों में सजी युवतियां और पारंपरिक परिधानों में सजे युवकों की टोली मांदर, नगाड़े और झांझ की थाप पर थिरकती नजर आई। सैकड़ों की संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं के उत्साह ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उरांव ने कहा कि सरहुल केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि प्रकृति और मानव के अटूट प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें पेड़, जल और जमीन की रक्षा करने का संदेश देता है। जब प्रकृति हरी-भरी रहेगी, तभी मानव जीवन सुरक्षित रहेगा। उन्होंने नई पीढ़ी से अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का आह्वान किया।मौके पर जिला परिषद सदस्य राजमनी उरांव, भाजपा नेता बिंदेश्वर उरांव पूर्व जिला परिषद सदस्य शामिल उरांव , शशिकांत उरांव, बसंत उरांव, बुधराम उरांव, बिरसा उरांव, बंधनु उरांव, शामिल उरांव, पंकज उरांव, अमित उरांव, अनीश उरांव, सूरज उरांव, रामचंद्र उरांव , देवदीप उरांव सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खाद्य सुरक्षा अभियान में बड़ी कार्रवाई | एक्सपायरी पेय पदार्थ जब्त कर किए गए नष्ट

युवा शक्ति ही राष्ट्र की ताकत है: श्रद्धा केरकेट्टा (SDPO)

बस-ट्रक टक्कर के बाद लगी आग, 13 लोगों की दर्दनाक मौत

नौका पर चढ़ते समय नदी में गिरी बस, 24 लोगों की मौत

सिविल सर्जन का तबादला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

रामनवमी को लेकर पुलिस सतर्क, संवेदनशील मार्गों का निरीक्षण

राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश

रामनवमी को लेकर प्रशासनिक बैठक

शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी आयोजित

रामनवमी को लेकर भक्ति का माहौल चरम पर

351 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

आस्था के संग संपन्न हुआ चौती छठ महापर्व

Leave a Comment