Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सड़क हादसे में महिला सब-इंस्पेक्टर की मौत, सरहुल के बाद ड्यूटी लौटते वक्त हादसा

On: March 23, 2026 2:56 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सीआईडी में पदस्थापित सैलु प्रभा जयंती तिर्की ने तोड़ा दम, पति घायल

धनबाद, झारखंड। सोमवार को धनबाद में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दुमका सीआईडी में पदस्थापित महिला सब-इंस्पेक्टर सैलु प्रभा जयंती तिर्की की मौत हो गई। इस घटना से पुलिस विभाग और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि सैलु प्रभा जयंती तिर्की सरहुल पर्व मनाने के लिए रांची के मोरहाबादी सरायटांड़ स्थित अपने घर आई थीं और पर्व के बाद अपने कर्तव्य स्थल दुमका लौट रही थीं। इसी दौरान वह अपने पति सुरेश उरांव के साथ बाइक से जा रही थीं।

जानकारी के अनुसार, धनबाद के आईएसएम के समीप उनकी बाइक अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि तेज रफ्तार या संतुलन बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को तुरंत एसएनएमएमसीएच अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सैलु प्रभा जयंती तिर्की को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनके पति सुरेश उरांव भी घायल हैं और उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही सरायढेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पांच लाख घूस लेते भू-अर्जन विभाग के बड़ा बाबू व दलाल गिरफ्तार

सीआरपीएफ कैंप में जवान की गोली लगने से मौत, हादसा या आत्महत्या—जांच जारी

आस्था का विराट स्वरूप: क्यों अलग पहचान रखता है हजारीबाग का रामनवमी जुलूस?

डीएवी पब्लिक स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र का वैदिक विधि से शुभारंभ

सरहुल पर राहुल गांधी ने दी आदिवासी समाज को शुभकामनाएं

मानवाधिकार उल्लंघन पर वैश्विक चुप्पी खतरनाक: सुखदेव भगत

“300 साल पुराना रहस्य: क्या माँ अष्टभुजी के दरबार में कुआँ विज्ञान के नियमों को चुनौती दे रहा है?”

मानवता शर्मसार: पुलिया के पास मिला नवजात का क्षत-विक्षत शव

10 दिन की नवजात को बेचने की साजिश का पर्दाफाश, नर्स समेत 3 हिरासत में

सड़क दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त, सवार पिता व पुत्री घायल

रामनवमी व भरतमिलाप शोभायात्रा कार्यक्रम को लेकर बैठक,भड़काऊ भाषण या नारा पर रहेगा प्रतिबंध

विश्व जल दिवस पर एकलव्य विद्यालय में जागरूकता शिविर, बच्चों को जल संरक्षण और सदुपयोग का दिया गया संदेश

Leave a Comment