गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित कालेश्वरी मंदिर परिसर में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कैलाश सिंह ने की, जबकि संचालन जिला सचिव यदुनंदन पांडेय द्वारा किया गया। बैठक में प्रदेश संगठन सचिव राजकुमार रजक, जिला सचिव सुगन साव, दिनेश सिंह एवं संतन सोनी सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान सर्वसम्मति से गिद्धौर प्रखंड के लिए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। जिलाध्यक्ष द्वारा कामदेव प्रसाद मेहता को प्रखंड अध्यक्ष, रामसेवक दांगी को सचिव, निरंजन दांगी, बहादुर दांगी एवं रामदेव यादव को उपाध्यक्ष तथा भुवनेश्वरी दांगी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नियुक्ति के बाद सभी पदाधिकारियों को झारखंड आंदोलनकारियों के हित में न्यायसंगत कार्य करने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया गया। बैठक में झारखंड आंदोलनकारी सुरेश प्रसाद राणा, महावीर दांगी, नंदकिशोर दांगी, जीवलाल यादव, विकास कुमार पांडेय, रामानंद दांगी, विवेक कुमार, राजेश कुमार, संजय दांगी सहित सैकड़ों आंदोलनकारी मौजूद रहे।
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की प्रखंड स्तरीय बैठक, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति, आंदोलनकारियों के हित में काम करने का आह्वान

On: March 22, 2026 9:31 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 858789
Total views : 2578719