हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज प्रखंड मुख्यालय के हाई स्कूल मैदान परिसर में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों की बड़ी भागीदारी देखी गई। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के चुनरी भेंट कर स्वागत के साथ हुई। सम्मेलन की मुख्य अतिथि प्रज्ञा महाला दीदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की आत्मा उसके संस्कारों में बसती है और जब समाज अपने मूल्यों से जुड़ता है, तभी राष्ट्र सशक्त होता है। उन्होंने कहा कि एकजुटता ही हिंदू समाज की असली ताकत है और विभाजन समाज को कमजोर करता है। मुख्य वक्ता स्वामी दिव्यानंद जी महाराज ने “सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे संतु निरामया” जैसे वैदिक मंत्रों के माध्यम से हिंदू एकता और विश्व कल्याण का संदेश दिया। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों के भविष्य पर ध्यान दें और उन्हें सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। विशिष्ट अतिथि रौशन कुमार (राष्ट्रीय मंत्री, हिमालय परिवार) ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकजुटता में निहित होती है। उन्होंने सनातन समाज से जाति-भेद और ऊंच-नीच की भावना छोड़कर एकजुट होने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान नन्हें-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। विभिन्न वक्ताओं ने भी सनातन समाज की एकता और जागरूकता पर बल दिया। अंत में कार्यक्रम संयोजक एवं लोजपा नेता प्रेम सिंह ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अरुण कुमार (क्षेत्र प्रचारक प्रमुख, झारखंड-बिहार), आशुतोष कुमार (विभाग प्रचारक, हजारीबाग), जिला प्रचारक संतोष कुमार, अमित पासवान, भवानी सिंह, बिट्टू सिंह, दिलीप विश्वकर्मा, अभय सिंह, पंकज सिंह, राहुल ठाकुर सहित कई लोगों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन राहुल ठाकुर ने किया।
विराट हिंदू सम्मेलन, एकजुटता पर जोर, संतों व वक्ताओं ने दिया संस्कार, संगठन और समाज सशक्तिकरण का संदेश

On: March 22, 2026 9:37 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
















Total Users : 858797
Total views : 2578731