Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

TSPC के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने 8 उग्रवादियों को हथियारों के साथ दबोचा

On: March 22, 2026 8:05 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

फिल्मी अंदाज में पीछा, हादसे के बाद गिरफ्तारी, हथियारों का जखीरा बरामद

हजारीबाग जिले के उरीमारी ओपी क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस ने 8 उग्रवादियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी आपराधिक साजिश को विफल कर दिया। पुलिस को 21 मार्च को गुप्त सूचना मिली थी कि कोलियरी क्षेत्र में टीएसपीसी के सदस्य किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

छापामारी के दौरान ग्राम आसवा और गुडकुवा के पास पुलिस को एक संदिग्ध सफेद बोलेरो वाहन दिखा। पुलिस को देखते ही चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन पीछा करने पर वाहन असंतुलित होकर पुल और पेड़ से टकरा गया। वाहन में सवार लोग भागने लगे, लेकिन पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर सभी को दबोच लिया।

तलाशी के दौरान दो इंसास राइफल समेत भारी मात्रा में हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार आरोपी टीएसपीसी के जोनल कमांडर भीखन गंझू और सब-जोनल कमांडर दिनेश जी उर्फ रवि राम के संपर्क में रहकर संगठन का संचालन कर रहे थे। ये सभी लेवी वसूली, धमकी और क्षेत्र में दहशत फैलाने का काम करते थे।

जांच में यह भी सामने आया कि 12 फरवरी 2026 को रामगढ़ जिले के पतरातु (सरैया) क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में भी इनकी भूमिका थी, जिसमें ऑटोमेटिक हथियारों से दो दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग की गई थी। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी घटना टल गई।

छापेमारी में टीएसपीसी के सुनिल मुण्डा (27 वर्ष), जिला-लातेहार, विरेन्द्र मुण्डा (20 वर्ष), जिला-लातेहार, सुरेन्द्र मुण्डा (30 वर्ष), जिला-लातेहार, लालमोहन मुण्डा (22 वर्ष), जिला-लातेहार, अनिल मुण्डा (18 वर्ष), जिला-लातेहार, रविन्द्र गंझू उर्फ रिंकु (19 वर्ष), जिला-लातेहार, सत्येन्द्र गंझू उर्फ सन्दु (25 वर्ष), जिला-लातेहार व संजय मुण्डा (34 वर्ष), जिला-रांची को गिरफ्तार किया गया है।

साथ ही इंसास छापेमारी में राइफल (5.56 एमएम) 02, जिंदा गोली (5.56 एमएम) 90, जिंदा गोली (7.62 एमएम) 37, जिंदा गोली (7.65 एमएम) 26, जिंदा गोली (9 एमएम) 21, देशी पिस्टल 01, बोलेरो वाहन 01 व मोबाइल फोन 07 बरामद किया गया है।

जबकी छापेमारी में राणा भानुप्रताप सिंह, थाना प्रभारी, गिद्दी, रथु उरांव, ओपी प्रभारी, उरीमारी, निशांत केरकेट्टा, थाना प्रभारी, लोहसिंहना, वेद प्रकाश पाण्डेय, ओपी प्रभारी, पेलावल, तकनीकी शाखा एवं नक्सल शाखा के पुलिसकर्मी शामिल थे।

हजारीबाग पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उग्रवाद के खिलाफ सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क और सक्रिय हैं। समय रहते की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में बड़ी घटना टल गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सड़क दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त, सवार पिता व पुत्री घायल

रामनवमी व भरतमिलाप शोभायात्रा कार्यक्रम को लेकर बैठक,भड़काऊ भाषण या नारा पर रहेगा प्रतिबंध

विश्व जल दिवस पर एकलव्य विद्यालय में जागरूकता शिविर, बच्चों को जल संरक्षण और सदुपयोग का दिया गया संदेश

ट्रक-कार विवाद में मारपीट, 20 हजार लूट का आरोप, थाना में शिकायत दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण के लिए ग्रामीणों को किया गया प्रेरित

सघन वाहन चेकिंग अभियान, चालकों में मचा हड़कंप, यातायात नियम उल्लंघन पर कार्रवाई, संदिग्धों से पूछताछ तेज

निजी खर्च से सड़क मरम्मत कर मुखिया ने पेश की मिसाल, लुभधिया-महुआटांड़ मार्ग की बदहाल स्थिति सुधरी, ग्रामीणों को मिली राहत

विवाहिता प्रेमी संग फरार, 15 लाख के गहने और नकदी लेकर गई

विराट हिंदू सम्मेलन, एकजुटता पर जोर, संतों व वक्ताओं ने दिया संस्कार, संगठन और समाज सशक्तिकरण का संदेश

झांकी प्रस्तुति कमिटी का विस्तार, नई टीम का गठन, डिजिटल सेवा घर परिसर में हुई बैठक

कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष भाजपा में शामिल,ं प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की प्रखंड स्तरीय बैठक, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति, आंदोलनकारियों के हित में काम करने का आह्वान

Leave a Comment