गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय के ब्लॉक मोड़ स्थित डिजिटल सेवा घर परिसर में उपरटोला झांकी प्रस्तुति कमिटी की विस्तार बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष भुनेश्वर दांगी ने की, जबकि संचालन शिक्षक अनिल कुमार द्वारा किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से कमिटी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसके तहत कामदेव दांगी को महासचिव, अजय दांगी को सचिव, कविंद्र दांगी को सह सचिव, प्रभात कुमार सोनू को उपाध्यक्ष, मनोज व्यापारी को कोषाध्यक्ष, उपेंद्र कुमार को उपकोषाध्यक्ष तथा घनश्याम कुमार दास को मीडिया प्रभारी बनाया गया। वहीं मुकेश कुमार, मंटू कुमार एवं विकास कुमार को निर्देशक नियुक्त किया गया। श्यामसुंदर दांगी, सुरेन्द्र दांगी, सतीश दांगी और शंकर दांगी को संचालक की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा राजूलाल वर्मा, रामचंद्र दांगी, पिंटू कुमार एवं मनोज होंडा को सह संचालक बनाया गया। निगरानी समिति में मुखिया निर्मला देवी, मुन्नी राम दांगी, तीरथ दांगी, भुनेश्वर दांगी, डोमन महतो, प्रयाग दांगी, दशरथ दांगी, महेंद्र दांगी, शिक्षक अरविंद दांगी, अशोक दांगी, दिलीप सिन्हा, त्रिभुवन दांगी सहित कई लोगों को शामिल किया गया। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।
झांकी प्रस्तुति कमिटी का विस्तार, नई टीम का गठन, डिजिटल सेवा घर परिसर में हुई बैठक

On: March 22, 2026 9:35 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 858838
Total views : 2578789