Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

निजी खर्च से सड़क मरम्मत कर मुखिया ने पेश की मिसाल, लुभधिया-महुआटांड़ मार्ग की बदहाल स्थिति सुधरी, ग्रामीणों को मिली राहत

On: March 22, 2026 9:39 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के लुभधिया से महुआटांड़ जाने वाले मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति को देखते हुए स्थानीय मुखिया डेगन गंझू ने सराहनीय पहल करते हुए अपने निजी खर्च से सड़क की मरम्मत कराई। लंबे समय से खराब पड़ी इस सड़क के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बताया जाता है कि बीते दिनों हुई बारिश के कारण सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे खासकर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों द्वारा कई बार संबंधित विभाग से सड़क मरम्मत की मांग की गई, लेकिन कोई ठोस पहल नहीं हो सकी। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए मुखिया ने खुद आगे बढ़कर सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कराया। सड़क के गड्ढों को भरकर उसे समतल किया गया, जिससे अब लोगों को आने-जाने में काफी सुविधा हो रही है। ग्रामीणों ने मुखिया के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे जनप्रतिनिधि की कर्तव्यनिष्ठा का बेहतरीन उदाहरण बताया। लोगों ने उम्मीद जताई कि आगे भी इस तरह के कार्य होते रहेंगे, ताकि क्षेत्र का समुचित विकास सुनिश्चित हो सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विश्व जल दिवस पर एकलव्य विद्यालय में जागरूकता शिविर, बच्चों को जल संरक्षण और सदुपयोग का दिया गया संदेश

ट्रक-कार विवाद में मारपीट, 20 हजार लूट का आरोप, थाना में शिकायत दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण के लिए ग्रामीणों को किया गया प्रेरित

सघन वाहन चेकिंग अभियान, चालकों में मचा हड़कंप, यातायात नियम उल्लंघन पर कार्रवाई, संदिग्धों से पूछताछ तेज

विवाहिता प्रेमी संग फरार, 15 लाख के गहने और नकदी लेकर गई

विराट हिंदू सम्मेलन, एकजुटता पर जोर, संतों व वक्ताओं ने दिया संस्कार, संगठन और समाज सशक्तिकरण का संदेश

झांकी प्रस्तुति कमिटी का विस्तार, नई टीम का गठन, डिजिटल सेवा घर परिसर में हुई बैठक

कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष भाजपा में शामिल,ं प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की प्रखंड स्तरीय बैठक, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति, आंदोलनकारियों के हित में काम करने का आह्वान

गैस सिलेंडर की किल्लत, उपभोक्ता परेशान, लंबी कतारें, 45 दिन नियम और होम डिलीवरी बंद होने से बढ़ी मुश्किलें

सिक्योरिटी गार्ड की संदिग्ध मौत, सड़क किनारे अचानक गिरने से हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

गांव में मारपीट मामले में 17 नामजद अभियुक्तों पर प्राथमिकी, 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कार्रवाई पर परिजनों ने उठाए सवाल

Leave a Comment