Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

वज्रपात के चपेट में आने से अलग-अलग स्थानों पर तीन की मौत…

On: June 21, 2023 8:12 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददात
मयूरहंड/इटखोरी(चतरा): जिले के मयूरहंड व इटखोरी थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर वज्रपात के चपेट में आने से दो महिला व एक युवक की मौत हो गई। मयूरहंड थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशा गांव में एक महिला की मौत वज्रपात के चपेट में आने से बीते देर शाम हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मंजू देवी 45 वर्ष पति राजेंद्र ठाकुर ग्राम महेशा निवासी मवेशी लाने गई थी। तभी अचानक हुए वर्षा से बचने के लिए अंजनवा नाला पुलिया के पास महुवा पेड़ के नीचे बचने के लिए खड़ी थी, की वज्रपात हुआ, जिसके चपेट में आयने से उसकी मौत मौके पर ही हो गई। मृतक के आश्रित में मात्र एक बच्ची है। पिछले दो वर्ष पूर्व पुत्र की मौत बीमारी से हो गई थी। घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दे दी गई है। वहीं बुधवार को इटखोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहरजाम गांव निवासी सीताराम रवानी के 24 वर्षीय पुत्र सनी कुमार की मौत वजपात के चपेट में आने से हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक मवेशी चराने के लिए गया हुआ था, इस दौरान तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसके चपेट में युवक आा गया। परिजन आनन-फानन में उसे इटखोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। जबकी इटखोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एरकी बलिया निवासी किशोरी सिंह की पत्नी बेजन्ति देवी 50 वर्ष की भी मौत शाम में वज्रपात के चपेट में आने से हो गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

7 साल का प्रेम, एक संतान… फिर अदालत ने दिलाया हक

ससुराल बना ‘मौत का घर’? नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से उठे सवाल

मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

खेतों में धधकी आग, किसानों की मेहनत राख—दो गांवों में गेहूं जलने से मचा हाहाकार

Leave a Comment