Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

धूप की तपिश व लू से लोग परेशान, पारा पहुंचा 43 डिग्री के पार…

On: June 19, 2023 8:16 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा/हंटरगंज/प्रतापपुरः बीते एक सप्ताह से जिले के चतरा सदर, हंटरगंज, प्रतापपुर, कुंदा सहीत विभिन्न प्रखंड़ों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। दो-तीन दिन से तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच जा रहा है। एक सप्ताह से न्यूनतम तापमान 29-30 डिग्री सेल्सियस पर चल रहा है। गर्मी का हाल यह है कि सुबह 10 बजे के बाद घर से निकलने की लोग हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। लू का असर दिनभर रहता है। दिन और रात के तापमान में विशेष अंतर नहीं है। सुबह 10 बजते ही दोपहर जैसा एहसास होने लगता है। प्रचंड गर्मी से न दिन में राहत है और न रात में। कूलर और पंखे बेअसर हो गए हैं। रविवार एवं सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लू की मार से जनजीवन बेहाल होने लगा है। वहीं लोगों को प्यास अधिक लग रही है। महिलाएं घर से बाहर निकलते समय मुंह पर डुपट्टा बांधकर ही निकल रही हैं। वहीं पुरुष भी गमछा बांधे हुए ही बाहर निकल रहे है। दोपहर तक बाजार पूरी तरह सन्नाटा रह रहा है। गर्मी के बीच हंटरगंज प्रखंड के पांडेयपुरा व आसपास के कई इलाकों में पानी और बिजली के संकट से लोग बेहाल हैं। बिजली कटने के साथ बिजली कटौती भी बढ़ गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

समाजसेवी इन्दर सिंह बागावास के नशामुक्त अभियान को मिला अभूतपूर्व जनसमर्थन

ब्लॉक परिसर में आम उत्सव-सह-बागवानी मेला आयोजित, बंजर जमीनों से किसानों की तकदीर बदल रही बिरसा हरित ग्राम योजना

लोहरदगा के ग्रेड-ए आम्रपाली आम का स्वाद पहुंचेगा दुबई और इटली,उपायुक्त ने डेढ़ मीट्रिक टन आम की खेप को दिखाई हरी झंडी

कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं की समीक्षा, किसानों को समयबद्ध लाभ पहुंचाने का निदेश

विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस: डालसा ने सदर प्रखंड और वृद्धाश्रम में चलाया विशेष जागरूकता अभियान

16 से 20 जून तक जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर परिषद क्षेत्र में प्रमाण-पत्र निर्गत करने हेतु विशेष शिविर आयोजित होंगे

निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने हेतु उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने जागरूकता रथ को दिखायी हरी झंडी

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत मत्स्य विभाग की योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा, लाभुकों के सत्यापन का निदेश

स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार: उपायुक्त ने सिदो-कान्हो जिला सहकारी संघ की बैठक में दिए कई अहम

1200 वर्ष पुराना पुरातात्विक खजाना: तालाब की खुदाई में प्रकट हुए साक्षात उमा-महेश्वर

रक्तमित्र संस्था का विशाल रक्तदान शिविर: सांसद ने किया उद्घाटन, युवाओं ने रिकॉर्ड 107 यूनिट किया रक्तदान

पुलिस की सघन वाहन जांच: तेज गति व लापरवाही से चल रहे दो हाईवा और एक ट्रक जब्त, डीटीओ के पास भेजा

Leave a Comment