Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने चतरा जिले को दी कई सौगातें, लगभग 3.78 आरब रुपए की 219 योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास, 2.81 करोड़ रुपए की परिसंपत्ति का किया वितरण…

On: June 19, 2023 8:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

https://youtu.be/zEYQ6995fHI

राज्य में पंचायत स्तर दवा दुकान योजना का किया शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षित युवाओं को दवा दुकान संचालन का सौंपा लाइसेंस, कहा अब गांव-गांव में दवा दुकान खोले जाएंगे

न्यूज स्केल संवाददाता
चतराः राज्य सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट-पंचायत स्तर दवा दुकान योजना की सौगात झारखंड को राज्य के चतारा जिले से मिली। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन परिसर में आयोजित योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास परिसंपत्ति एवं नियुक्ति पत्र वितरण समारोह कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षित युवाओं को पंचायतों में दवा दुकान संचालित करने का लाइसेंस सौंप कर इस योजना का शुभारंभ किया। मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अब गांव-गांव में भी दवा दुकान खोले जाएंगे। जहां जरूरी और अनिवार्य दवाएं उपलब्ध होंगी। ताकि, रिमोट और दूरदराज में रहने वाले ग्रामीणों को दवाओं के लिए प्रखंड और जिले की दौड़ नही लगाना पड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को एक बेहतर और जिम्मेदार व्यवस्था देने का प्रयास जारी है, ताकि सरकार की नजरें और योजनाएं सुदूर ग्रामीण इलाकों तक पहुंच सके। इस सिलसिले में सरकार आपके द्वार में कार्यक्रम के माध्यम से आपकी समस्याओं का निष्पादन किया गया। इस तरह की योजना फिर से शुरू की जाएगी, ताकि जनता के साथ सरकार का जुड़ाव बना रहे। हमारी सरकार एयर कंडीशनर कमरे में बैठकर नहीं, बल्कि जाड़ा, गर्मी और बरसात, कोई भी मौसम हो, फील्ड में काम कर रही है, ताकि लोगों की परेशानियां और समस्याओं को हम समझ सकें। इतना ही नहीं योजनाएं धरातल पर उतरे जा रही है। सभी वरीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे भ्रमण कर योजनाओं की जमीनी हकीकत की जानकारी लें। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि देश तभी मजबूत होगा जब राज्य मजबूत होगा और राज्य तभी मजबूत होगा जब ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत बनेगी। इसी बात को ध्यान में रखकर हमारी सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मुख्य केंद्र में रखकर योजनाएं बना रही हैं। ग्रामीणों को स्वावलंबी बनाने, उनकी आय में वृद्धि करने, बेहतर शिक्षा, रोजगार उपलब्ध कराने, स्वरोजगार के मौके देने समेत कई सेक्टर में विशेष तौर पर काम कर रही है, ताकि, राज्य और राज्य वासियों को खुशहाल बना सकें। कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री को चतरा अगमन पर जिला प्रशासन के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उसके बाद सीएम पुलिस लाइन परिसर स्थित शहीद स्मारक में माल्यार्पण कर अमर वीर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

वरीय पदाधिकारियों और जिलों के डीसी व एसपी के साथ लंबी बैठक हुईः सीएम

चतराः मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी महीने की 15 और 16 तारीख को राज्य के वरीय अधिकारियों और सभी जिलों के डीसी और एसपी के साथ विकास और विधि व्यवस्था को लेकर मैंने लंबी चर्चा की अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया है कि वे सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं और विधि व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सभी समुचित कदम उठाएं। जनता का हित सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमि अधिग्रहण को लेकर सरकार सवेंदनशील है, कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। इस सिलसिले में मुझे ग्रामीणों से कुछ शिकायतें मिल रही है। मैं भूमि अधिग्रहण से प्रभावित होने वालों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि उनके साथ कोई अन्याय नहीं होगा। उनको उनका हक और अधिकार हर हाल में मिलेगा। इसे लेकर सरकार पूरी तरह संवेदनशील है।

177 योजनाओं की आधारशिला, 42 का उद्घाटन, 2.81 करोड़ की परिसंपत्तियों का वितरण व 11 को दिया गया नियुक्ती पत्र

चतराः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुलिस लाइन परिसर में आयोजित समारोह में 3 अरब 64 करोड़ 34 लाख 68 हज़ार 925 रुपए की लागतवाली 177 योजनाओं की नींव रखी। वहीं 14 करोड़ 6 लाख 741 रुपए की 42 योजनाओं का उद्घाटन किया। जबकी दर्जनों लाभुकों के बीच 2 करोड़ 81 लाख 15 हज़ार 446 रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण किया। साथ ही इस कार्यक्रम में 11 नवनियुक्तों को मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र भी दिया। इस अवसर पर श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास, बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद, जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, जिले के उपायुक्त अबु इमरान एवं पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कांग्रेस एवं विपक्षियों द्वारा महिला शक्ति वंदन अधिनियम बिल पारित नहीं होने देना दुर्भाग्यपूर्ण-  शकुंतला उरांव नगर परिषद अध्यक्ष गुमला

बदले की खौफनाक दास्तान: बहन की मौत का शक, साले ने जीजा को किया अगवा, जंगल में ले जाकर कर दी हत्या!

जल जीवन मिशन में कमीशनखोरी का आरोप: पानी के लिए सिर पर घड़ा लेकर सड़क पर उतरेगी BJP, 6 मई से बड़ा आंदोलन!

न्याय की जीत: 9 साल पुराने जघन्य मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, 7वें आरोपी को 20 साल की सख्त सजा!

पत्रकार पर हमला… 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो होगा बड़ा कदम!

भक्ति में डूबा पुंडरा गांव, सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन

महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता की मुहिम तेज

सरकारी चापानल पर ताला, ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ा

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.5 किलो अफीम के साथ युवक दबोचा

पशु मेला 2026-27 की डाक संपन्न, दामोदर गोप को मिली जिम्मेदारी

पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर नन्हे छात्र, स्कूल की व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, कमरे खाली फिर भी बाहर क्लास, खेल-कंप्यूटर सामग्री लौटाने का आरोप—जांच के आदेश

हेमन्त कैबिनेट के बड़े फैसले: रांची को 2 नए फ्लाईओवर की सौगात, Google के साथ करार और JTET 2026 नियमावली पास!

Leave a Comment