Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

अंडर-15 राज्य कुश्ती में देवघर का जलवा, 11 पदक जीतकर बढ़ाया मान

On: February 13, 2026 12:52 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

देवघर: देवघर जिले के खिलाड़ियों ने अंडर-15 झारखंड राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 11 पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण, 3 रजत एवं 5 कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया और पूरे राज्य में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

🥇 स्वर्ण पदक विजेता

  • रिमझिम कुमारी (33 किग्रा)

  • विक्की कुमार (52 किग्रा)

  • अनमोल कुमार झा (68 किग्रा)

🥈 रजत पदक विजेता

  • मानसी कुमारी (38 किग्रा)

  • प्रिया कुमारी (50 किग्रा)

  • अंश कुमार वर्मा (62 किग्रा)

🥉 कांस्य पदक विजेता

  • रिशु कुमार (52 किग्रा)

  • रोहित कुमार (44 किग्रा)

  • अनन्या प्रकाश (42 किग्रा)

  • ऋषि कुमार (41 किग्रा)

  • गुंजा कुमारी (36 किग्रा)

प्रतियोगिता से लौटने पर खिलाड़ियों का स्वागत देवघर जिला कुश्ती संघ के संरक्षक आदर्श लक्ष्य द्वारा माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। कोच दशरथ महथा, सोनी कुमारी एवं दीपक कुमार को भी उत्कृष्ट मार्गदर्शन के लिए बधाई दी गई। संघ के महासचिव संजीव कुमार झा ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 28 फरवरी से 2 मार्च तक तमिलनाडु के सेलम जिला में आयोजित अंडर-15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। खेलप्रेमियों एवं अभिभावकों में भी खुशी का माहौल देखा गया। सभी ने उम्मीद जताई कि देवघर के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य और जिले का नाम रोशन करेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

जहर, गर्भ और गुनाह का सच: नाबालिग की खामोशी टूटी तो खुली हैवानियत की परतें

मानव तस्करी पर पुलिस का बड़ा वार, राजस्थान और दिल्ली से दो युवतियां सकुशल रेस्क्यू, परिवारों में लौटी मुस्कान

माओवादी पोस्टर से दहशत, ग्रामीणों को गांव छोड़ने की धमकी

उत्क्रमित मध्य विद्यालय पाली में भावभीनी विदाई, 18 वर्षों की सेवा को किया गया नमन

पहली बार निकलेगी ‘शिव बारात’, महाशिवरात्रि पर भव्य आयोजन की तैयारी

बकरी चोरी पर बवाल, आरोपी को छोड़ने से ग्रामीणों में आक्रोश

फ्लाई ऐश व कोल ढुलाई पर फिर गरमाया मुद्दा, 24 फरवरी से आंदोलन की चेतावनी

मुंडन के शुभ मुहूर्त पर कौलेश्वरी धाम में उमड़ी आस्था की भीड़, सुविधाओं को लेकर उठे सवाल

राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज, उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, दीपक व निर्मला बने चौंपियन

सड़क हादसे में युवक गंभीर, हालत नाजुक, परिजनों को मदद की दरकार

अवैध बिजली का उपयोग कर रहे पांच लोगों पर मामला दर्ज 

Leave a Comment