टंडवा (चतरा)। टंडवा प्रखंड अंतर्गत आम्रपाली-चन्द्रगुप्त क्षेत्र की महिलाओं को स्वावलंबन से जोड़ने के उद्देश्य से गुरुवार को सिलाई केंद्र का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन अर्पिता महिला समिति की अध्यक्षा पूनम सिंह एवं जीएम संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर स्थानीय महिलाओं एवं बच्चियों ने पारंपरिक रीति-रिवाज से अतिथियों का स्वागत किया। जीएम संजीव कुमार ने बताया कि सीएसआर के तहत विस्थापित गांवों के विकास के लिए लगातार विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सिलाई केंद्र में कुल 210 महिलाओं एवं युवतियों को सिलाई मशीन ऑपरेटर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक बैच में 30 महिलाओं व युवतियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान सीसीएल की ओर से प्रति माह 1000 रुपये का भत्ता भी दिया जाएगा। ट्रेनिंग एवं डिजाइनिंग सेंटर के प्रतिनिधि अभिजीत मोहंती ने जानकारी दी कि प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद महिलाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण की सुविधा भी दिलाई जाएगी, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।
इस मौके पर अर्पिता महिला समिति की एच. निशा, संगीता सिन्हा, सुधा पंडित, वंदना सिन्हा, नीता पांडे, पीओ मो. अकरम, भूषण कुमार, के.के. पंडा, अनूप भगत, आलोक रंजन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
आम्रपाली-चन्द्रगुप्त क्षेत्र में महिलाओं के स्वावलंबन हेतु सिलाई केंद्र का उद्घाटन
By Munna
On: January 29, 2026 9:36 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group
Join Now

















Total Users : 1272418
Total views : 3142222