Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

अखिल भारतीय तैलिक साहु महासभा का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन, कमिटी का पुनर्गठन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

टंडवा (चतरा)। गुरुवार को टंडवा प्रखंड के तेलियाडीह में अखिल भारतीय तैलिक साहु महासभा का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन सह प्रखंड कमिटी का पुनर्गठन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष उत्तम प्रसाद साहु व संचालन चंद्रदेव साहु द्वारा किया गया। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि जिला संरक्षक बनवारी साहु तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष जीवलाल साहु, बढ़न साहु, अर्जुन साहु, सूरज साहु, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम देवी, देवंती देवी, कैलाश साव सहित समाज के कई प्रबुद्धजन एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। अतिथियों ने समाज की एकता, मजबूती और संगठित रहने पर बल दिया। साथ ही समाज में फैली कुरीतियों और बुराइयों को दूर करने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज सुधार में महिलाओं की भूमिका अहम है और उनके आगे आने से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। इसी क्रम में प्रखंड कमिटी का पुनर्गठन किया गया। प्रेक्षक विद्यासागर आर्य एवं सह प्रेक्षक राजेंद्र साव की उपस्थिति में तीनों विंग का चुनाव संपन्न कराया गया। चुनाव में सर्वाधिक मत प्राप्त कर तेलियाडीह पंचायत के मुखिया महाबीर साव को प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। वहीं युवा विंग के अध्यक्ष पद पर विजय साव तथा महिला मोर्चा की अध्यक्ष के रूप में बेबी देवी को निर्विरोध चुना गया। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रेक्षकों द्वारा शपथ दिलाई गई। नव निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष महाबीर साव ने समाज के लोगों को आश्वस्त किया कि वे समाज हित में दिन-रात कार्य करेंगे और समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर संगठन को और अधिक मजबूत व जागरूक बनाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर सूरज साहु, दुलारचंद साहु, रोहन साहु, महेश साहु, अमित साहु, मनोज साहु, कुलदीप साव, सुगन साव, राजेश साव, नागेश्वर साव, चिंतामणि साव, सुबोध साहु, कामेश्वर साहु सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के महिला-पुरुष उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण, रजिस्ट्रेशन काउंटर पर अधिक वसूली पकड़ी गई; कर्मी भीम कुमार सिंह पुलिस के हवाले

NTPC हादसे पर CM हेमंत सोरेन का संवेदनशील रुख: बोले- ‘जनहानि अत्यंत दुखद’, घायलों के बेहतर इलाज और परिवारों को हरसंभव मदद के दिए निर्देश

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा, निर्माणाधीन कन्वेयर बेल्ट पर हादसा, तीन श्रमिकों की मौत, दो घायल

छठ की खुशियां बनीं मातम: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 5 वर्षीय मासूम की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

NTPC हादसा: काउंटरवेट गिरने से तीन मजदूरों की मौत, कई घायल; थायसन-सिम्पलेक्स की लापरवाही पर उठे सवाल

सड़क पर पालकी में सजी किताब का अनोखा विमोचन, स्थानीय महिला के हाथों हुआ लोकार्पण

Leave a Comment