Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जंगल में नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

On: January 29, 2026 9:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

टंडवा (चतरा)। टंडवा थाना क्षेत्र के नवाडीह उर्फ तेलियाडीह पंचायत अंतर्गत असनालेबड़ जंगल में गुरुवार को एक नवविवाहिता का शव दुपट्टे के फंदे से लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सिमरिया थाना क्षेत्र के केंवटा गांव निवासी सेवाकी भुईयां की 18 वर्षीय पुत्री सुनिका कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सुनिका कुमारी ने सदर थाना क्षेत्र के बधार गांव निवासी बुटानी भुईयां से प्रेम विवाह किया था। बताया गया कि दोनों के बीच आपसी विवाद चल रहा था। मृतका के पिता सेवाकी भुईयां ने बताया कि सरस्वती पूजा के दिन पति द्वारा मारपीट किए जाने के बाद सुनिका अपने मायके आ गई थी। रविवार को बधार गांव में पंचायती फैसले के लिए जाने की बात तय थी। परिजनों ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब दो बजे सुनिका ईंट भट्ठा क्षेत्र से फोन पर बात करते हुए निकली थी। कुछ समय बाद आसपास के लोगों ने जंगल में एक पेड़ से शव झूलता देखा, जिसकी सूचना परिजनों को दी गई। आत्महत्या से पूर्व मृतका ने पेड़ के नीचे अपना एंड्रॉयड मोबाइल फोन और चप्पल रख दी थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभात रंजन बरवार, थाना प्रभारी अनिल उरांव सहित पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आलोक में मामला दर्ज कर सभी संभावित पहलुओं की गहन जांच की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मंजुरमती हाई स्कूल में नशामुक्ति, ईव टीज़िंग एवं साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 

राज्यसभा चुनाव को लेकर झामुमो के ट्वीट “56 नहीं 61” से सियासी गलियारे में हड़कंप

प्लांट चोरी कांड का खुलासा, कबाड़ी सहित 6 तस्कर गिरफ्तार! छापेमारी के दौरान पुलिस पर हमला करने वाले 2 अन्य भी गए जेल

जिले के सभी बच्चों का शिविर लगाकर होगा आधार पंजीकरण, डीसी ने दिए कड़े निर्देश

विद्यालय से चोरी हुई सोलर प्लेट बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

डीटीओ और थाना प्रभारी के नेतृत्व में चला बड़ा चेकिंग अभियान

कुसुम सोलर योजना का 3 HP का मोटर ले उड़े चोर, किसान परेशान

विद्यार्थियों ने व्यसन मुक्त स्वर्णिम भारत के संकल्प के साथ निकाली भव्य रैली

राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुशंसा पर हुई बड़ी नियुक्ति, जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ छिड़ेगी जंग

नशा मुक्ति अभियान के दौरान थाना परिसर पहुंचे थे बच्चे

20 हजार रुपये के लेनदेन और एरिया कब्जे को लेकर हुआ था हाई-वोल्टेज ड्रामा

डीसी के जनता दरबार में पहुंचे ग्रामीण, पूर्व LRDC पर लगाया 4 लाख की घूस मांगने का गंभीर आरोप

Leave a Comment