गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलरी बक्शी होते पत्थलगड़ा की ओर भाग रहे अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को प्रशासन ने जब्त कर लिया है। साथ ही इस मामले में संलिप्त पांच बालू माफियाओं को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया। इस संबंध में गिद्धौर थाना कांड संख्या 12/26 के तहत धारा 115(2), 126(2), 109, 117(2), 351(2)(3), 352 एवं 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले को लेकर वन विभाग के वाउचर राकेश कुमार द्वारा गिद्धौर थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। बताया गया कि बुधवार को राकेश कुमार पिता स्व. थानेश्वर दांगी ने फोन के माध्यम से थाना प्रभारी शिवा यादव एवं अंचल अधिकारी अनंत सयनम विश्वकर्मा को सूचना दी कि एक अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पत्थलगड़ा की ओर भाग रहा है। सूचना मिलते ही गिद्धौर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को जब्त किया और थाना ले आया। इसके बाद जब राकेश कुमार अपने घर पत्थलगड़ा लौट रहे थे, उसी दौरान बालू माफियाओं ने उन पर हमला कर मारपीट शुरू कर दी। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत फोन पर गिद्धौर थाना को दी। सूचना पाकर पुलिस ने लोटार डैम के पास पहुंचकर राकेश कुमार एवं अनुज कुमार पिता इंद्रजीत सिंह के साथ मारपीट कर रहे पांच बालू माफियाओं को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में तौकीर आलम पिता स्व. शहीद अंसारी, मोहम्मद हफीज राजा पिता मोहम्मद शमसाद, मोहम्मद गुफरान पिता अब्दुल हकीम तीनों ग्राम सलीमपुर, मनोज भुईयां पिता धनार भुईयां ग्राम रतनपुर तथा देवकांत भुईयां पिता प्रभु भुईयां ग्राम पांडेटाड़ सभी थाना गिद्धौर, जिला चतरा के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी तौकीर आलम का पूर्व से आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह पहले गिद्धौर थाना कांड संख्या 43/2013 एवं 84/2025 में जेल जा चुका है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।
अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, पांच बालू माफिया गिरफ्तार

By Munna
On: January 29, 2026 9:30 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1127913
Total views : 2949499