Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले की जांच तेज, राज्यस्तरीय टीम ने की अभिलेखों की गहन पड़ताल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

प्रतापपुर (चतरा)। प्रतापपुर प्रखंड के रामपुर, बभने एवं योगियारा पंचायतों में कथित रूप से फर्जी जन्म प्रमाण पत्र निर्गत किए जाने के मामले की जांच तेज हो गई है। गुरुवार को राज्य सरकार द्वारा गठित तीन सदस्यीय राज्यस्तरीय जांच टीम प्रतापपुर प्रखंड कार्यालय पहुंची और संबंधित अभिलेखों की गहन जांच की। जांच टीम का नेतृत्व अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय के निदेशक कुमुद सहाय (आईएएस) कर रहे हैं। इस दौरान बीडीओ अभिषेक पाण्डेय, संबंधित पंचायतों के मुखिया, वर्तमान एवं पूर्व पंचायत सचिव, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, आंगनबाड़ी सेविकाएं तथा कुछ वार्ड सदस्य उपस्थित रहे। टीम ने जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण से जुड़े रजिस्टर, अब तक निर्गत जन्म प्रमाण पत्रों की सूची तथा डिजिटल रिकॉर्ड का आपसी मिलान किया। साथ ही प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया को लेकर संबंधित कर्मियों से विस्तृत पूछताछ की गई। जांच के दौरान कम आबादी वाली पंचायतों में अपेक्षाकृत अधिक संख्या में जारी जन्म प्रमाण पत्रों को लेकर विशेष रूप से ध्यान दिया गया, जिसे लेकर प्रारंभिक स्तर पर कुछ अनियमितताओं की आशंका जताई जा रही है। जांच टीम यह भी पता लगा रही है कि मामला केवल पंचायत स्तर तक सीमित है या इसके तार प्रखंड अथवा अन्य उच्च स्तरों तक जुड़े हुए हैं। टीम के अनुसार सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद विस्तृत रिपोर्ट संबंधित विभाग को सौंपी जाएगी। उल्लेखनीय है कि इस मामले को लेकर विधायक जनार्दन पासवान द्वारा विधानसभा में सवाल उठाए जाने के बाद राज्य सरकार ने जांच के आदेश दिए थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment