Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक, समयबद्ध निष्पादन के निर्देश

On: January 21, 2026 8:39 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगाउपायुक्त डॉ. ताराचंद की अध्यक्षता में मंगलवार को कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में छात्रवृत्ति, आवास, स्वास्थ्य एवं आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना (2025–26) के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों में छूटे हुए मामलों को दो सप्ताह के भीतर संस्थान स्तर पर सत्यापित कर जिला स्तर पर भेजने का निर्देश दिया गया। वहीं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति (2025–26) के अंतर्गत सभी आवेदनों को संस्थान स्तर पर अनिवार्य रूप से सत्यापित कराने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा संविधान की धारा 275 (II) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025–26 में PAC द्वारा अनुमोदित योजनाओं की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा की गई और सभी योजनाओं को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में एमएसडीपी योजनाएं, साइकिल वितरण योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना, अत्याचार निवारण अधिनियम से संबंधित मामले, कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित आवासीय विद्यालयों की स्थिति, विद्यालयों में मरम्मति/जीर्णोद्धार, पीएम जनमन योजना, सरना–मसना स्थल घेराबंदी, धुमकुड़िया हाउस निर्माण तथा अल्पसंख्यक कब्रिस्तान घेराबंदी योजनाओं की भी समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी सरस्वती कच्छप, सिविल सर्जन डॉ. राजू कच्छप, सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, विभिन्न योजनाओं से जुड़े अभियंता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राज्यसभा चुनाव को लेकर झामुमो के ट्वीट “56 नहीं 61” से सियासी गलियारे में हड़कंप

प्लांट चोरी कांड का खुलासा, कबाड़ी सहित 6 तस्कर गिरफ्तार! छापेमारी के दौरान पुलिस पर हमला करने वाले 2 अन्य भी गए जेल

जिले के सभी बच्चों का शिविर लगाकर होगा आधार पंजीकरण, डीसी ने दिए कड़े निर्देश

विद्यालय से चोरी हुई सोलर प्लेट बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

डीटीओ और थाना प्रभारी के नेतृत्व में चला बड़ा चेकिंग अभियान

कुसुम सोलर योजना का 3 HP का मोटर ले उड़े चोर, किसान परेशान

विद्यार्थियों ने व्यसन मुक्त स्वर्णिम भारत के संकल्प के साथ निकाली भव्य रैली

राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुशंसा पर हुई बड़ी नियुक्ति, जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ छिड़ेगी जंग

नशा मुक्ति अभियान के दौरान थाना परिसर पहुंचे थे बच्चे

20 हजार रुपये के लेनदेन और एरिया कब्जे को लेकर हुआ था हाई-वोल्टेज ड्रामा

डीसी के जनता दरबार में पहुंचे ग्रामीण, पूर्व LRDC पर लगाया 4 लाख की घूस मांगने का गंभीर आरोप

आकांक्षा परीक्षा और इंटर के शानदार रिजल्ट पर जताई खुशी, छात्रों की समस्याओं पर हुई चर्चा

Leave a Comment