Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अवैध बिजली चोरी के खिलाफ सघन छापेमारी, पांच लोग पकड़े गए

On: January 21, 2026 8:35 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कैरो (लोहरदगा)। विद्युत विभाग, रांची के पत्रांक 23/ए.पी.टी. के अनुपालन में मंगलवार को विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, कुडू द्वारा अवैध बिजली चोरी के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। सहायक विद्युत अभियंता मो. जीशान अहमद के नेतृत्व में गठित टीम ने कैरो थाना क्षेत्र के एडादोंन एवं हुदू गांव में छापेमारी कर बिजली चोरी के मामलों का खुलासा किया।

अभियान के दौरान पांच ग्रामीणों को अवैध रूप से बिजली ऊर्जा का उपयोग करते हुए पाया गया। विभाग द्वारा सभी को दोषी मानते हुए नियमानुसार जुर्माने की राशि निर्धारित की गई है। सहायक अभियंता ने बताया कि इन सभी अभियुक्तों के विरुद्ध कैरो थाना में बिजली चोरी से संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है।

इस कार्रवाई में विभाग के तकनीकी सहायक दिनेश कुमार, कौशल किशोर राम, जौहर अंसारी, मजुल अंसारी एवं बैकुंठ शुक्ला सहित कई मानव दिवस कर्मी शामिल थे। सुरक्षा की दृष्टि से कैरो थाना के सशस्त्र बल के जवान भी टीम के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध रूप से बिजली का उपयोग न करें और अपने बकाया बिजली बिल का समय पर भुगतान करें, ताकि किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

NEET-2026 परीक्षा को लेकर उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने की बैठक* *कदाचारमुक्त परीक्षा आयोजित कराने का निर्देश*

*गुमला पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार का 12 वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा हुआ है* * हड़बड़ाइए नहीं आगे भी बहुत कुछ होगा थोड़ा धैर्य रखें झारखंड सरकार को लेकर कहा जनता कांग्रेस झामुमो गठबंधन को जान चुके हैं – पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन 

अवैध अफीम और डोडा तस्करों की कमर तोड़ने वाले जांबाज पुलिस अधिकारी को मिला बड़ा सम्मान

पंचायत भवन में 15वें वित्त की योजनाओं की हुई गहन समीक्षा, फाइलों को खंगाला

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) की प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए बड़े फैसले

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 26 जून तक चलेगा विशेष नशामुक्ति अभियान

अस्पताल में गंदगी पर भड़के उपायुक्त, कहा— अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे सरकारी योजनाओं का लाभ

करोड़ों की महत्वाकांक्षी सिंचाई परियोजना में भ्रष्टाचार का आरोप, किसानों के भविष्य पर संकट

थाना प्रभारी के नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक

अपराधी चाहे जितना बचने की कोशिश करे, कानून आखिरकार उसका पता ढूंढ ही लेता है

विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया*

डीएवी पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय प्रथम चरण क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित एवं गणेश वंदना के साथ किया गया

Leave a Comment