Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गांव में साहिवाल नस्ल के बछड़े-बछड़ियों की काफ रैली आयोजित

On: January 20, 2026 12:01 AM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा/भंडरा। पशुपालन विभाग की ओर से भंडरा प्रखंड अंतर्गत भौरों गांव में सोमवार को साहिवाल नस्ल के बछड़े-बछड़ियों की काफ रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. रमेश उरांव विशेष रूप से उपस्थित थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पशुपालन विभाग के डॉ. अरुण कुमार, डॉ. तारिक तथा पंचायत के मुखिया मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने काफ रैली में भाग लेने वाले पशुपालकों से विस्तारपूर्वक बातचीत की तथा पशु प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। मुख्य अतिथि डॉ. रमेश उरांव ने पशुपालकों को साहिवाल प्रोजेक्ट से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि साहिवाल गाय एवं अन्य उन्नत नस्लों के पशुपालन व्यवसाय को अपनाकर ग्रामीण युवा स्वरोजगार की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा सकते हैं।

विशिष्ट अतिथि डॉ. अरुण कुमार ने शुद्ध दूध की गुणवत्ता और उससे स्वास्थ्य को होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी। वहीं प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने साहिवाल प्रोजेक्ट के माध्यम से देसी नस्ल की गायों में चल रहे नस्ल सुधार कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए पशुपालकों से इसे अपनाने की अपील की।

इस अवसर पर डॉ. अंजला ने पशुओं में होने वाली विभिन्न बीमारियों तथा उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में डॉ. मनोज कुमार ने पशुपालकों से साहिवाल प्रोजेक्ट के साथ जुड़कर पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की और भविष्य में इस तरह के और भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही।

कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि द्वारा काफ रैली में भाग लेने वाले पशुपालकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन से क्षेत्र के पशुपालकों में उत्साह देखा गया और पशुपालन को स्वरोजगार के रूप में अपनाने के प्रति सकारात्मक माहौल बना।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

*नगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने मटेरियल सेल का किया निरीक्षण*

*चुनावी मैदान में जो जितना मेहनत करेगा विजय द्वार उतना नजदीक भाजपा समर्पित उम्मीदवार शकुंतला उरांव को विजय द्वार तक ले जाना कार्यकर्ताओं का काम – रघुवर दास*

लोहरदगा में निर्दलीय प्रत्याशी पावन एक्का का शक्ति प्रदर्शन: 350 बाइकों के साथ उमड़ा जनसैलाब, ‘छड़ी छाप’ से बदलेंगे जिले की सूरत

बच्चा चोर की अफवाह में हत्या: 24 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार

बम धमकी के बीच हाईकोर्ट में औचक निरीक्षण, आठ न्यायिक अधिकारी एपीओ

हत्या-बलात्कार के आरोपित 15 अपचारी बालक संस्था से फरार, 5 पकड़े गए

6 बच्चों की मां बनी सीमा हैदर, सचिन के घर फिर गूंजी किलकारी

मासूम से दरिंदगी पर कड़ा प्रहार: दोषी को उम्रकैद की सजा

शादी के चार दिन बाद छोड़ा साथ: नवविवाहिता ससुराल के दरवाजे पर धरने पर बैठी

ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा फैसला: पांच साल बाद आरोपी दोषी करार, 18 को सजा पर सुनवाई

ठगी मामले में थाना प्रभारी की सख्ती, पैसा लौटाने तक फाउंडेशन की गाड़ी जब्त

चार माह से वेतन नहीं मिलने पर चौकीदारों की हालत दयनीय, भुखमरी जैसी स्थिति

Leave a Comment