
हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज प्रखंड स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें मंदिर समिति का पुनर्गठन किया गया। बैठक में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव एवं उपसचिव पदों पर नई कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि नई कमेटी मंदिर एवं गांव में होने वाली पूजा-पाठ और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेगी। साथ ही, पिछले कुछ दिनों से मंदिर प्रांगण की व्यवस्थाओं को लेकर उठ रहे मुद्दों पर चर्चा की गई और साफ-सफाई को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया। कमेटी का मुख्य उद्देश्य मंदिर की सभी व्यवस्थाओं की निगरानी करना तथा भक्तों के लिए सुविधाओं को सुव्यवस्थित करना बताया गया। पुनर्गठित समिति में अध्यक्ष पद के लिए अमन कुमार, उपाध्यक्ष के रूप में पवन रजक, कोषाध्यक्ष अशोक रजक, सचिव सचिन ऋषभ गुप्ता तथा उपसचिव राजदीप कुमार को चुना गया। सदस्यों ने आशा व्यक्त की कि नई कमेटी मंदिर की व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करते हुए भक्तों की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी।



















Total Users : 810907
Total views : 2513386