कुंदा (चतरा)। कुंदा प्रखंड के नवादा पंचायत स्थित पैक्स कार्यालय परिसर में बने पैक्स गोदाम में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख कमला देवी एवं पंचायत मुखिया भरत यादव ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया। इस अवसर पर पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि धान अधिप्राप्ति केंद्र में किसानों से पूर्ण पारदर्शिता के साथ धान की खरीद की जाएगी। सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर किसानों को आधार सिडिंग के माध्यम से भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले ही दिन लगभग 101 क्विंटल धान की खरीदारी की गई है और आगे भी केंद्र को पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित किया जाएगा। वहीं नवादा पंचायत के मुखिया भरत यादव ने कहा कि धान अधिप्राप्ति केंद्र खुलने से क्षेत्र के किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा और उन्हें अपनी फसल बेचने में आसानी होगी, साथ ही बिचौलियों पर निर्भरता भी कम होगी। उद्घाटन कार्यक्रम में प्रमुख प्रतिनिधि जयराम भारती, वार्ड सदस्य सतेंद्र यादव, विजय यादव, रणधीर सिंह, पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार यादव सहित पैक्स कर्मी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
पैक्स गोदाम में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन, पहले दिन 101 क्विंटल खरीद

On: January 15, 2026 9:03 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 785414
Total views : 2478866