Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

केन्द्रीय विद्यालय ने निकाली सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली, नियमों के पालन का दिया संदेश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा। 16 जनवरी 2026 को केन्द्रीय विद्यालय लोहरदगा के तत्वावधान में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली विद्यालय की प्राचार्या नमिता भंज के निर्देशन में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी से निकाली गई। रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का संदेश देना रहा। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है, जिसके तहत देशभर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इस दौरान सड़क सुरक्षा अभियान, जागरूकता शिविर, प्रश्नोत्तरी एवं पेंटिंग प्रतियोगिताएं तथा रैलियों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के महत्व से अवगत कराया जाता है। रैली में छात्रों ने सड़क सुरक्षा से जुड़े नारे लगाते हुए हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, गति सीमा का पालन करने और मोबाइल फोन का उपयोग न करने जैसे संदेश दिए। रैली में विद्यालय के शिक्षक संजय कुमार, नरेश रजक, राखी नूतन उरांव, हरेंद्र कुमार, बुद्धदेव भगत, श्रीमती ग्रेस एक्का, शालिनी एक्का, इम्तियाज अहमद सहित अनेक शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज को सुरक्षित और जिम्मेदार यातायात व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment