Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

300 फीट गहरे बोरवेल में गिरी तीन वर्ष की सृष्टि जिंदगी की जंग हार गई, 52 घंटों के कड़ी मशक्कत बाद दिल्ली व जोधपुर के एक्सपर्ट ने बोरवेल से निकाला गया बाहर

On: June 8, 2023 8:23 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल डेस्क
सीहोर(एमपी)। मध्य प्रदेश के सिहोर अंतर्गत मुगावील गांव में मंगलवार 6 जून के दोपहर में 300 फीट गेहरे बोरवेल के गड्ढे में गिरी तीन वर्ष की सृष्टि को 52 घंटों के बाद बाहर तो निकाला गया। पर दुर्भाग्यवस उसकी जान नहीं बच सकी। उसके शव को पोस्‍टमार्टम के लिए ले जाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सृष्टि 6 जून 2023 के दोपहर 1.15 बजे खेलते समय बोरवेल में गिरी थी। 54 घंटे बाद सृष्टि को निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। सिहोर के मुगावली गांव में 6 जून के दोपहर 1ः15 बजे करीब 3 वर्ष की सृष्टि खेलते समय करीब 300 फीट गहरे बोरवेल के गड्ढे में गिर गई थी। बच्ची को बचाने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। जिला प्रशासन ने बच्ची को बचाने के लिए दिल्ली और जोधपुर की एक्सपर्ट टीम को बुलाया था।

बुधवार को एनडीईआरएफ व एसडीईआरएफ के प्रयास विफल होने के बाद बैरागढ़ ईएमई सेंटर से सेना के जवानों को बुलाया गया था। आर्मी जवान 300 फीट गहरे बोरवेल में 100 फीट की दूरी पर फंसी सृष्टि को राड हुक से 90 फीट तक ऊपर ले आए थे, लेकिन दस फीट पहले वह छूटकर गिर गई। बताया जा रहा है कि बच्ची फिसलकर करीब 150 फीट नीचे पहुंच गई। उसके बाद सेना ने दूसरी बार प्रयास की, लेकिन असफल रही। इसके बाद दिल्ली और जोधपुर से एक्सपर्ट की टीम बुलाई गई। वही गुजरात की स्पेशल रोबोट टीम से भी मदद मांगी गई थी, जो मुंगावली पहुंचकर बोरवेल से सृष्टि को निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू कर दिया।

वहीं दूसरी तरफ पोकलेन और राख ड्रिल मशीन से खोदाई भी जारी है। गुजरात की टीम ने बोरवेल में बच्‍ची की सटीक लोकेशन पता करने के लिए रोबोट को अंदर डाला था, जो साठ फीट तक नीचे गया, लेकिन उससे भी सटीक डेटा नहीं मिल सका।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ससुराल बना ‘मौत का घर’? नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से उठे सवाल

मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

खेतों में धधकी आग, किसानों की मेहनत राख—दो गांवों में गेहूं जलने से मचा हाहाकार

पंचदेव मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे, ग्रामीणों में आक्रोश

Leave a Comment