चतरा। जिला मुख्यालय के समीप बाईपास स्थित दुबे लॉज के प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 26 जनवरी से प्रारंभ होकर 1 फरवरी तक चलेगा, जिसका समापन भंडारे के साथ किया जाएगा। ज्ञान यज्ञ के दौरान पधारे साधु-संतों के श्रीमुख से श्रीमद् भागवत गीता एवं जीवन शैली पर प्रेरक व्याख्यान (प्रवचन) प्रस्तुत किए जाएंगे। प्रवचन प्रतिदिन सायं 4 बजे से सायं 7 बजे तक होंगे। आयोजन से पूर्व 26 जनवरी को प्रातः 11 बजे संत-महात्माओं की उपस्थिति में शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जो पूरे शहर का भ्रमण करेगी। आयोजकों के अनुसार, चतरा की पावन धरती पर पहली बार प्रख्यात संतों का आगमन हो रहा है। प्रमुख रूप से भक्ति के परमाचार्य, वैदिक संस्कृति के प्रख्यात आचार्य श्रीमद् विश्वकसेनाचार्य श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के शिष्य श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज तथा उनके शिष्य वैकुंठ स्वामी जी महाराज की उपस्थिति रहेगी। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के सफल संचालन को लेकर संतों के शिष्यों एवं धर्मावलंबियों द्वारा लगातार बैठकें की जा रही हैं। इन बैठकों में वर्तमान विधायक जनार्दन पासवान तथा झारखंड प्रदेश के पूर्व उद्योग, श्रम एवं प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी उपस्थित रहे। सर्वसम्मति से एक आयोजन समिति का गठन किया गया है, जिसमें अध्यक्ष के रूप में समाजसेवी पंकज दुबे को निर्विरोध चुना गया। सचिव कृष्ण कुमार दुबे (गुड्डू दुबे), उप-सचिव शिवनाथ पाण्डेय, कोषाध्यक्ष महेश पाण्डेय, उप-कोषाध्यक्ष कृष्णा यादव बनाए गए। समिति में सच्चिदानंद पाण्डेय, अशोक सिंह, काशी दांगी, लक्ष्मी पासवान, प्रमोद दांगी, उदय पाण्डेय, अमित पाण्डेय, सरोज पाण्डेय, भुनेश्वर साव, विमल दांगी, मदन साव, रमेश दुबे सहित अनेक धर्मावलंबी शामिल हैं। साथ ही समर्पित सेवक मनोज तिवारी एवं सैकड़ों श्रद्धालु आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। आयोजकों ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन, 26 जनवरी से 1 फरवरी तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान

On: January 15, 2026 9:00 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 785414
Total views : 2478866