Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

डिजिटल पंचायत प्रज्ञा केंद्र संचालक 16 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, पंचायत सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पूर्व की बकाया राशि का भुगतान सहित अन्य कई  मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी,झारखंड प्रदेश डिजिटल पंचायत प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल

चतरा। झारखंड प्रदेश डिजिटल पंचायत प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ के आह्वान पर 16 जनवरी से चतरा जिले के सभी पंचायत शिफ्टेड प्रज्ञा केंद्र संचालक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रांची स्थित सीएससी मुख्य कार्यालय के समीप आयोजित अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल होने के लिए रवाना होंगे। इस संबंध में संघ की ओर से सभी बीडीओ एवं सीओ को पत्र प्रेषित कर पूर्व से जानकारी दे दी गई है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि झारखंड प्रदेश के सभी पंचायत सचिवालयों में कार्यरत डिजिटल पंचायत प्रज्ञा केंद्र संचालक अपनी मांगों के समर्थन में हड़ताल पर रहेंगे, जिससे पंचायत स्तर पर संचालित कई जनसेवाएं अस्थायी रूप से बाधित रह सकती हैं। संघ ने प्रशासन से नैतिक सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह आंदोलन संचालकों के अधिकारों एवं लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर किया जा रहा है। संघ के जिला अध्यक्ष ब्रजेश प्रजापति ने बताया कि प्रमुख मांगों में वेतन में बढ़ोतरी, बाहर संचालित प्रज्ञा केंद्रों और पंचायत भवन में संचालित प्रज्ञा केंद्रों की सेवाओं को अलग करना, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र पंचायत भवन स्थित प्रज्ञा केंद्र से निर्गत करना, पूर्व की बकाया राशि का भुगतान सहित अन्य कई मांगें शामिल हैं। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। हड़ताल की सूचना प्रखंड स्तर से लेकर उपायुक्त, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, पंचायती राज मंत्रालय, झारखंड, पंचायत राज निदेशालय के निदेशक एवं सभी पंचायत सचिवों को भी दे दी गई है। संघ ने स्पष्ट किया है कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा, लेकिन मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होने तक पीछे हटने का सवाल नहीं है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण, रजिस्ट्रेशन काउंटर पर अधिक वसूली पकड़ी गई; कर्मी भीम कुमार सिंह पुलिस के हवाले

NTPC हादसे पर CM हेमंत सोरेन का संवेदनशील रुख: बोले- ‘जनहानि अत्यंत दुखद’, घायलों के बेहतर इलाज और परिवारों को हरसंभव मदद के दिए निर्देश

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा, निर्माणाधीन कन्वेयर बेल्ट पर हादसा, तीन श्रमिकों की मौत, दो घायल

छठ की खुशियां बनीं मातम: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 5 वर्षीय मासूम की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

NTPC हादसा: काउंटरवेट गिरने से तीन मजदूरों की मौत, कई घायल; थायसन-सिम्पलेक्स की लापरवाही पर उठे सवाल

सड़क पर पालकी में सजी किताब का अनोखा विमोचन, स्थानीय महिला के हाथों हुआ लोकार्पण

Leave a Comment