कुंदा (चतरा)। भारतीय जनता पार्टी कुंदा मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष दिलेश्वर भोक्ता की अध्यक्षता में कुंदा महावीर मंदिर परिसर में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर वीबी रामजी अधिनियम 2025 को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष दिलेश्वर भोक्ता ने वीबी रामजी अधिनियम के प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की और लोगों को इसके प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम समाज के गरीब और वंचित वर्गों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे वे अपने अधिकारों के प्रति सजग होंगे। उन्होंने बताया कि इस अधिनियम के लागू होने से मजदूरों के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले दलालों की गतिविधियों पर रोक लगेगी और इसका सीधा लाभ मजदूर वर्ग को मिलेगा। नई तकनीक के माध्यम से मजदूरों का सत्यापन कर कार्य पूर्ण होने के बाद ही मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेता मनोज यादव, घनश्याम यादव, लवकुश गुप्ता, विनोद यादव, मीम महतो सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
स्वामी विवेकानंद जयंती पर वीबी रामजी अधिनियम 2025 को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला

On: January 12, 2026 8:34 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 785458
Total views : 2478944