Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

आदिवासी बहुल गम्हरिया मूलभूत सुविधा से कोसो दूर, आजादी के वर्षें बाद भी पुल व सड़क नहीं

On: June 5, 2023 12:17 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददता
गिद्धौर(चतरा): केंद्र व राज्य सरकार से लेकर सांसद व विधायक द्वारा विकास का डंका बजाया जा रहा है। वहीं गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत मझगांवां पंचायत का आदिवासी बहुल गम्हरिया गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से कोसो दूर है। आजादी के वर्षें बाद भी गांव में सड़क व पुलिया नहीं बनाया गया है। जिसके कारण गांव के लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस गांव से प्रखंड मुख्यालय गिद्धौर, चतरा व हजारीबाग जाने के लिए एक ही रास्ता है। रास्ते की स्थिति काफी जर्जर है और रास्ते में बड़ा नाला है जिसपर आज तक पुल नहीं बना है। रास्ते व पुलिया नहीं बनने के कारण आवगमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोग गर्मी के मौसम में खेत खलियान होते बच्चों को स्कूल भेजते हैं। परन्तु बरसात आते ही गांव टापू बन जाता है। बच्चे भी स्कूल नहीं जा पाते हैं। गांव में कोई बीमार हो जाता है तब इलाज के अभाव में कई लोग गांव में ही दम तोड़ देते हैं। उपरोक्त जानकारी ग्रामीण मंटू उरांव, संजय उरांव, बिरसा उरांव, कार्तिक उरांव, गोवर्धन उरांव, बिरहो उरांव, सोमा मुंडा, मंगरा उरांव, बुधनी देवी, पैरो देवी, मिला देवी, रूपी देवी, रेनू देवी, बसंती देवी, बोधन यादव, विक्रमजीत सिंह, विक्रम सिंह राठौर, दिगंबर दास आदि ने देते हुए गांव में सड़क व पुलिया बनाने की मांग उपायुक्त से की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गुरु-शिष्य संबंध को कलंकित करने का आरोप, शिक्षक पर गंभीर कार्रवाई की तैयारी

बड़ा हादसा: स्टीमर पलटने से 10 की मौत, कई लापता, राहत-बचाव में जुटी टीमें

पारिवारिक विवाद ने ली तीन जिंदगियां

बरटा गांव में नौ दिवसीय दुर्गा यज्ञ की तैयारी पूरी

रुद्र महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, निकली विशाल कलश यात्रा

बुनियादी सुविधाओं से वंचित गांव, ग्रामीणों में आक्रोश, बिजली, सड़क, पानी तक नहीं-विकास पर उठे सवाल

एनसीसी फायरिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम, 24 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

शिक्षक ने रचा इतिहास, तीसरी बार विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज

पंचायत भवन परिसर में महुआ रखने से आवागमन बाधित

युवती से दुष्कर्म का प्रयास विफल, आरोपी गिरफ्तार

एसपी ने किया थाना व संस्थानों का औचक निरीक्षण

भंडरा: बीडीओ ने की विभागवार समीक्षा, खराब हैंडपंपों को दुरुस्त करने और समय पर खाद्यान्न वितरण का सख्त निर्देश

Leave a Comment