Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कोहरे की चादर में लिपटा जिला, जनजीवन अस्त ब्यसत

On: December 20, 2025 1:34 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल डेक्स
चतरा/ पूस महीने में पहली बार शुक्रवार को मौसम ने करवट ली ,जिससे पूरा जिला दिन के उजाले मे कोहरे की चादर में लिपटा रहा। सूर्यदेव के दर्शन के लिए लोग आँखे निहारते रहे । दोपहर के समय भी ठिठुरन भरी सर्दी महसूस हुवी । मौजूदा सर्दी के सीजन में शुक्रवार जिले का सबसे सर्द दिन रहा। घने कोहरे के बीच दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। शाम पांच बजे के बाद फिर हल्का कोहरा छा गया। जिले का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम में आर्द्रता 92 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक ठंड का सितम जारी रहेगा। अधिकतम तापमान में और कमी आने तथा मध्यम कोहरे छाए रहने के आसार हैं। रबी फसल के लिए फायदेमंद है कुहासा मौसम में आए इस बदलाव को किसान रबी फसलों के लिए फायदेमंद बता रहे हैं।

मयूरहंड प्रखंड स्थित किसान ढोढ़ी निवासी सुभाष दाँगी, के अनुसार गेहूं, सरसों, चना और मसूर जैसी रबी फसलों के लिए ठंड और हल्का कोहरा लाभकारी होता है। इससे फसल बेहतर होती है और खेतों में नमी बनी रहती है। विशेषकर गेहूं की फसल के लिए यह मौसम सही माना जाता है। कोहरा लंबे समय तक बना रहा तो फसलों में कीट और रोग लगने का खतरा बढ़ सकता है। फिलहाल मौसम ठीक है। वही घने कोहरे ने गांव से लेकर शहर तक को अपनी गिरफ्त में ले लिया। कई इलाकों में सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए वाहनों की रफ्तार लगभग थम गई। सुबह छह बजे से ही कोहरे की चादर इतनी घनी थी कि सामने से आ रहे वाहन भी नजर नहीं आ रहे थे। स्कूली बसों को खासा परेशानी झेलनी पड़ी। स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

बाल विवाह उन्मूलन को लेकर अनुमंडल स्तरीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला संपन्न

राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जिलाध्यक्ष का स्वागत सह सम्मान

ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ पुलिस का सघन अभियान, 128 चारपहिया व 197 दोपहिया वाहनों की जांच

कोल्ड स्टोरेज का नववर्षीय शुभारम्भ, सांसद ने किया उद्घाटन

बिरहोर परिवारों के बीच पंचायत सचिव ने बांटे कंबल

बेहतर कार्य के लिए अंचलाधिकारी सविता सिंह सम्मानित

गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन को लेकर बैठक, समय-सारिणी तय

पोक्सो अधिनियम पर गुमला में मल्टी-स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन सह कार्यशाला आयोजित

केन्द्रीय विद्यालय ने निकाली सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली, नियमों के पालन का दिया संदेश

“मेडिएशन फॉर द नेशन 2.0” अभियान को लेकर न्यायिक अधिकारियों की बैठक, 90 दिनों में सुलहनीय मामलों के निपटारे पर जोर

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 फरवरी

Leave a Comment