न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड(चतरा): मयूरहंड थाना क्षेत्र के मंझौली गांव निवासी 80 वर्षीय वृद्ध गौरी राणा की मौत मामले में मूंग फसल चराने का विवाद गहराया। फसल चराने के विवाद में एक वृद्ध की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मंझौली गांव के चरवाहे नित्य दिन की तरह मवेशी चराने निकलते थे, तो वहीं बेला गांव में प्रत्येक दिन फसल चरने से किसान काफी नाराज थे। सोमवार सुबह भी मवेशी अन्य दिनों की तरह मूंग की फसल नष्ट कर दिये। इसी दौरान चरवाहा गौरी राणा किसान अजीत सिंह के सामने आ पड़ा। किसान ने गुस्से में वृद्ध चरवाहे को दो डंडा जमा दिया और चरवाहा अपमानित होकर मवेशी लेकर घर लौट गया। मंगलवार सुबह वृद्ध की मौत होने की जानकारी गांव में फैल गई। मृतक के परीजन ने लिखित आवेदन थाना में देकर हत्या का मामला दर्ज कराया। उसके बाद पुलिस ने कांड संख्या 35/23 दर्ज कर अरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस घटना से दोनो गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। वृद्ध की मौत कैसे हुई ए तो पोस्टमार्टम रिपोर्टर आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा। कांड के अनुसंधान व छापामारी में थाना प्रभारी रामबृक्ष राम, पुअनि मुकेश कुमार व सअनि ललन दुबे शामिल थे।
मूंग फसल खिलाने वाले वृद्ध की मौत, हत्या के आरोप में किसान गया जेल
By newsscale
On: May 30, 2023 11:10 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group
Join Now

















Total Users : 1283226
Total views : 3159406