हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित बालिका विद्यालय के समीप गोदोबार में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की नई शाखा का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। उद्घाटन मुख्य महाप्रबंधक अनुराग जोशी, महाप्रबंधक विवेक चंद्र जायसवाल और उप महाप्रबंधक विजय कुमार ने फीता काटकर तथा दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया। नई शाखा में ग्राहकों के लिए पेयजल, बैठने की व्यवस्था, शौचालय, निकासी एवं जमा काउंटर जैसी सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यह चतरा जिले में एसबीआई बैंक की पंद्रहवीं शाखा है। मुख्य महाप्रबंधक ने बैंक की सेवाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए होम लोन और डिजिटल सुविधाओं पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि बैंक ग्राहकों को कम समय में सरल और बेहतर सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के दौरान शाखा मकान मालिक विपिन बिहारी सिंह, हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार, ख़ुटीकेवाल मुखिया बृजकिशोर सिंह और रामदेव सिंह को सम्मानित किया गया। शाखा प्रबंधक अजय टोप्पो ने ग्राहकों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। समारोह में क्षेत्रीय प्रबंधक प्रसून कुमार, मुख्य प्रबंधक संवेदना सिंह, मेराज अहमद, समर श्रीवास्तव सहित कई कर्मचारी और खाताधारक मौजूद रहे।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की नई शाखा का शुभारंभ
WhatsApp Group
Join Now
Leave a comment








