Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

आरिफ हुसैन( बब्लू) बने लोहरदगा नगर कांग्रेस कमिटी के नए अध्यक्ष,

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा: लोहरदगा नगर कांग्रेस कमिटी को नया नेतृत्व मिल गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने शहर के युवा और सक्रिय कार्यकर्ता आरिफ हुसैन बब्लू को लोहरदगा नगर कांग्रेस कमिटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति की आधिकारिक सूचना जारी होते ही स्थानीय राजनीतिक हलकों में उत्साह का माहौल दिखा। नगर अध्यक्ष बनाए जाने के बाद आरिफ हुसैन बब्लू ने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, जिला अध्यक्ष सुखैर भगत, लोकसभा सांसद सुखदेव भगत, विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव, पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू समेत पार्टी के सभी शीर्ष नेतृत्व के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नगर अध्यक्ष जैसा महत्वपूर्ण दायित्व मुझे सौंपा जाना, मेरे प्रति पार्टी के विश्वास और भरोसे को दर्शाता है। मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि इस भरोसे को मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाऊंगा। उन्होंने अपने प्राथमिक लक्ष्य स्पष्ट करते हुए कहा कि नगर के संगठन को और अधिक मजबूत बनाना, कार्यकर्ताओं को एकजुट करना, जनता के मुद्दों पर संघर्ष करना और पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाना उनकी शीर्ष प्राथमिकता होगी। साथ ही, संगठन में जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर उन्होंने जोर दिया। बब्लू ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में वे अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन करेंगे और पार्टी की गरिमा को बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। अंत में उन्होंने कहा कि मैं सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद, समर्थन और विश्वास के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment